Jharkhand Assembly Election 2019 निर्दलीय संजीव व लोजपा के विनोद समेत 15 का नामांकन रद, टुंडी से सर्वाधिक पांच प्रपत्र खारिज
चौथे चरण में मतदान को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। इस दौरान झरिया से भाजपा विधायक संजीव बाघमारा से लोजपा प्रत्याशी विनोद समेत 15 का नामांकन रद हो गया।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। इस दौरान जेल में बंद झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह, बाघमारा से लोजपा के टिकट पर पर्चा दाखिल करनेवाले विनोद गोस्वामी समेत 15 प्रत्याशियों का नामांकन रद कर दिया गया। सोमवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।
संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी हैैं। संजीव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। जांच के दौरान उनके प्रपत्र में दर्ज तीन प्रस्तावकों के क्रमांक मतदाता पहचान पत्र से अगल मिले। इसी आधार पर आयोग ने पर्चा रद कर दिया। झरिया विस सीट से एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार सिंह का भी पर्चा रद हुआ है।
धनबाद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पासवान व अखिलेश्वर महतो भी इसी श्रेणी में हैं। बाघमारा से शिवसेना के कार्तिक महतो व लोजपा के विनोद गोस्वामी के भी प्रपत्र रद किए गएष कार्तिक महतो ने सिंदरी की जगह बाघमारा विधानसभा सीट का जिक्र किया था। सिंदरी विधानसभा सीट से किसी का भा नामांकन रद नहीं हुआ।
टुंडी में पांच और निरसा में चार प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हुए। टुंडी सीट से सपा के कमल प्रसाद साहु, एनसीपी के मुन्ना विश्वकर्मा, झामुमो उलगुलान के देवीलाल किस्कू, लोजपा के सुरेंद्र सिंह व निर्दलीय मोतीलाल किस्कू शामिल हैं। निरसा से बुधे मुर्मू, शहाबुद्दीन अंसारी, किरण देवी व अनीता पासवान के नाम शामिल हैैं।
विधानसभावार जिन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद :
सिंदरी - 17
निरसा - 08
धनबाद - 22
झरिया - 14
टुंडी - 13
बाघमारा - 16