Move to Jagran APP

BJP Foundation Day : घर पर ही झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पहली बार पार्टी के स्थापना दिवस पर नहीं होगा कोई समारोह Dhanbad News

BJP Foundation Day भाजपा के कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। वे अपने-अपने घर से ही भारत माता की जय के नारे भी लगाएंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 03:47 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 03:51 AM (IST)
BJP Foundation Day : घर पर ही झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पहली बार पार्टी के स्थापना दिवस पर नहीं होगा कोई समारोह Dhanbad News
BJP Foundation Day : घर पर ही झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पहली बार पार्टी के स्थापना दिवस पर नहीं होगा कोई समारोह Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। BJP Foundation Day भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। वे अपने-अपने घर से ही भारत माता की जय के नारे भी लगाएंगे। दरअसल यह पहला अवसर होगा जब पार्टी के स्थापना दिवस पर कोई समारोह नहीं होगा। छह अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 को हुई थी। इस दिन को अब तक धूमधाम से मनाया जाता रहा था।

loksabha election banner

इस बार लॉकडाउन की वजह से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि कार्यकर्ता बाहर न निकलें। वे अपने घरों पर झंडा लहराएं व भारत माता की जय के नारे लगाएं। इसकी सूचना सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने को भी कहा गया है। ऐसी परिस्थिति में इस बार स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहेगा। यह जानकारी जिला महामंत्री संजय झा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.