Move to Jagran APP

बिजली से परेशान झरिया के आक्रोशित लोगों ने किया सरकार व जीएम का पुतला दहन

बिजली से परेशान झरिया के आक्रोशित लोगों ने किया सरकार व जीएम का पुतला दहन

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 09:30 PM (IST)
बिजली से परेशान झरिया के आक्रोशित लोगों ने किया सरकार व जीएम का पुतला दहन
बिजली से परेशान झरिया के आक्रोशित लोगों ने किया सरकार व जीएम का पुतला दहन

बिजली से परेशान झरिया के आक्रोशित लोगों ने किया सरकार व जीएम का पुतला दहन

loksabha election banner

झरिया : झरिया में आंधी आने के छठे दिन बाद भी चरमराई बिजली व्यवस्था में विशेष सुधार नहीं हुई है। गुरुवार की शाम झरिया वासियों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शहर में राज्य सरकार व बिजली जीएम के पुतला की शव यात्रा निकाली। अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद पुतला का दहन किया। पूर्व पार्षद अनूप साव ने कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। जामाडोबा में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे छह दिनों से झरिया एक व दो नंबर फीडर के लाखों लोग बिजली से वंचित हैं। राज्य सरकार व बिजली विभाग की यह घोर लापरवाही है। झरिया में बिजली की व्यवस्था काफी खराब है। एक मोहल्ले की लाइन खराब होने के बाद पूरे शहर में बिजली काट दी जाती है। बिहार बिल्डिंग में एक साल से चार स्विच खराब हैं। अधिकारी गंभीर नहीं है। परेशानी जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली समस्या के कारण पानी की आपूर्ति भी आंशिक व अनियमित हो गई है। जल्द बिजली व पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर शिवबालक पासवान, झुन्नू गुप्ता, राजेश गोस्वामी, रामश्रेष्ठ झा, मिथिलेश यादव, संतोष केसरी, संतोष श्रीवास्तव, अरविंद साहू, गुड्डू साह, नागेश्वर वर्मा, नरेश केसरी, राजकुमार वर्मा, रोहित वर्मा, अशोक रजक, सूरज वर्मा, विनोद साह, राजा वर्मा, बिहारी बर्मन, अशोक साहू आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.