Move to Jagran APP

12 को नीतीश कर सकते जदयू प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, मांडू के खीरू महतो का नाम सबसे आगे

12 जनवरी को नए जदयू अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 12:49 PM (IST)
12 को नीतीश कर सकते जदयू प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, मांडू के खीरू महतो का नाम सबसे आगे
12 को नीतीश कर सकते जदयू प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, मांडू के खीरू महतो का नाम सबसे आगे

जागरण संवाददाता, धनबाद: 12 जनवरी को नए जदयू अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष के चयन का अधिकार नीतीश कुमार को सौंप दिया है। यह जानकारी बिहार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को परिसदन में दी। जानकारी के मुताबिक श्रवण यहां प्रदेश अध्यक्ष के लिए ही सर्वानुमति बनाने आए थे। इस क्रम में वे बोकारो व धनबाद के कई नेताओं से मिले व बिहार रवाना होने से पहले परिसदन में ठहरे थे।

loksabha election banner

जलेश्‍वर ने पार्टी को धोखा दिया: पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो के अचानक पार्टी छोडऩे से कार्यकर्ताओं के उत्साह पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उनके जाने के तत्काल बाद रांची में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में 100 फीसद उपस्थिति रही। जलेश्वर के मान-सम्मान में हमने कोई कसर नहीं रखी। बावजूद उन्होंने धोखा दिया।

खीरू का नाम चल रहा आगे: कार्यकर्ताओं के मुताबिक मांडू से विधायक रहे खीरू महतो का नाम जदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे चल रहा है। खीरू पहले भी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में किसी से गठबंधन नहीं: श्रवण कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में हमारा किसी से गठबंधन नहीं है। बावजूद इसके सभी लोकसभा सीटों पर हम आकलन कर रहे हैं। जल्द ही सीटों की घोषणा कर देंगे। अन्य दलों से गठबंधन पर श्रवण ने कहा कि महागठबंधन से इतर छोटे दलों से बातचीत हो सकती है। राजनीति संभावनाओं का खेल है। पत्रकार वार्ता में सुशील कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, हाजी हसीब खान, धनलाल दुबे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.