Move to Jagran APP

Nishikant Dubey vs Hemant Soren: गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की दी चुनौती, कहा-दुष्कर्म पर बोलें

Nishikant Dubey vs Hemant Soren निशिकांत ने कहा है कि शैक्षणिक डिग्री के फर्जी होने के सवाल पर दुबे ने कहा कि उनपर पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं। चुनाव आयोग को जवाब दे दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:58 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 01:53 PM (IST)
Nishikant Dubey vs Hemant Soren: गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की दी चुनौती, कहा-दुष्कर्म पर बोलें
Nishikant Dubey vs Hemant Soren: गोड्डा सांसद ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की दी चुनौती, कहा-दुष्कर्म पर बोलें

देवघर, जेएनएन। Nishikant Dubey vs Hemant Soren सीएम हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में जागरण से बात करते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2013 के मामले में हेमंत सोरेन ने अदालत के बाहर महिला के साथ समझौता कर लिया था। अगर वे दोषी नहीं थे तो अदालत के बाहर समझौता क्यों किया। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को मेरी को चुनौती है कि उनमें साहस है तो मुंबई के दुष्कर्म पर सार्वजनिक तौर पर बहस करें। 

loksabha election banner

शैक्षणिक डिग्री चुनाव आयोग को दे चुका हूं जवाब

वहीं निशिकांत दुबे ने कहा कि शैक्षणिक डिग्र्री के फर्जी होने के सवाल पर दुबे ने कहा कि उनपर पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं। शैक्षणिक डिग्र्री के मसले पर भारत निर्वाचन आयोग और लोकसभा अध्यक्ष को मैैं जवाब दे चुका हूं। 

अमित अग्रवाल की बात उठाने से हुआ इतना दर्द

निशिकांत दुबे ने कहा कि अमित अग्र्रवाल की बात उठाने के कारण हेमंत सोरेन को इतना दर्द हुआ है। अमित अग्र्रवाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग की तो हेमंत सोरेन ने देवघर में उनकी संपत्ति की जांच शुरू करा दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार चाहे तो झारखंड में उनकी कमाई की भी जांच करा सकती है, सारे बैंक खातों की जांच कर लें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.