Move to Jagran APP

DMC : सोमवार को प्रभार ले सकते हैं नए नगर आयुक्त सह प्रशासक सत्येंद्र कुमार, इन 9 चुनौतियों से पार पाना नहीं होगा आसान Dhanbad News

DMC नगर प्रशासक ने बताया कि धनबाद में वे पहले भी काम कर चुके हैं। बतौर अपर समाहर्ता और बीडीओ बढ़िया अनुभव रहा है। इसलिए नगर निगम के बारे में भी भलीभांति परिचित हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:54 PM (IST)
DMC : सोमवार को प्रभार ले सकते हैं नए नगर आयुक्त सह प्रशासक सत्येंद्र कुमार, इन 9 चुनौतियों से पार पाना नहीं होगा आसान Dhanbad News
DMC : सोमवार को प्रभार ले सकते हैं नए नगर आयुक्त सह प्रशासक सत्येंद्र कुमार, इन 9 चुनौतियों से पार पाना नहीं होगा आसान Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम के नए नगर आयुक्त सह प्रशासक सत्येंद्र कुमार साेमवार को प्रभार ले सकते हैं। नए नगर आयुक्त के पदस्थापन की घोषणा चार दिन पहले ही की चुकी है। फोन पर बातचीत में नगर प्रशासक ने बताया कि धनबाद उनके लिए नया नहीं है। यहां पहले भी काम कर चुके हैं। बतौर अपर समाहर्ता और बीडीओ बढ़िया अनुभव रहा। इसलिए नगर निगम के बारे में भी भलीभांति परिचित हैं। राजस्व बढ़ोतरी, अधूरे काम को पूरा करना और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। बाकी आने के बाद धीरे-धीरे सब पता चलता जाएगा। यहां बता दें कि पूर्व नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।

loksabha election banner

नए नगर आयुक्त के समक्ष चुनाैतियां :

  1. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन और इसका निर्माण।
  2. डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही एजेंसी का लगभग छह करोड़ का बकाया भुगतान।
  3. बहुप्रतीक्षित मटकुरिया-वासेपुर फ्लाईओवर का निर्माण।
  4. इंटीग्रेटेड सड़क एवं स्ट्रीट लाइटें लगाना।
  5. लाभुकों को समय पर प्रधानमंत्री आवास दिलाना।
  6. 150 से अधिक हटाए गए सफाई कर्मियों पर निर्णय।
  7. कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग कैचर की व्यवस्था।
  8. नगर निगम क्षेत्र के छोटे-बड़े 56 नालों को व्यवस्थित एवं अतिक्रमणमुक्त करना।
  9. स्ट्रीट वेंडर को वेंडिंग जोन में बसाना, 3978 वेंडर को निबंधित करना।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.