Move to Jagran APP

Dhanbad Jharia News: नेकी की दीवार बनी गरीब-असहायों के जीवन का सहारा

नेकी की दीवार। यही नाम है झरिया में तीन साल से गरीबों की सेवा के लिए संचालित संस्था का। धर्मशाला रोड चिल्ड्रेन पार्क और राजा तालाब बकरीहाट मोड़ झरिया के पास नेकी की दीवार गरीबों के बीच काफी चर्चित हो रहा है। इसकी स्थापना

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 03:10 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:12 PM (IST)
Dhanbad Jharia News: नेकी की दीवार बनी  गरीब-असहायों के जीवन का  सहारा
नेकी की दीवार। यही नाम है झरिया में तीन साल से गरीबों की सेवा के लिए

जागरण संवाददाता, झरिया : नेकी की दीवार। यही नाम है झरिया में तीन साल से गरीबों की सेवा के लिए  संचालित संस्था का। धर्मशाला रोड चिल्ड्रेन पार्क और राजा तालाब बकरीहाट मोड़ झरिया के पास नेकी की दीवार  गरीबों के बीच काफी चर्चित हो रहा है। इसकी स्थापना चिल्ड्रेन पार्क में पांच  नवंबर 2017 को गरीबों की सेवा के लिए की गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता अखलाक अहमद, डाॅ. मनोज सिंह की पहल पर नेकी की दीवार का संचालन शुरु हुआ। अखलाक व डाॅ. मनोज कहते हैं कि  नेकी की दीवार का मुख्य उद्देश्य गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना है।

loksabha election banner

नेकी की दीवार को लेकर संस्था का यह सभी लोगों के लिए  संदेश है कि आपके पास घर में जो भी अनुपयोगी कपड़े, सामान हैं। उसे नेकी की दीवार में जरूर देकर जायें। वहीं गरीबों व जरूरतमंदों से कहा गया है की अपने जरूरत के सामान नेकी की दीवार से ले जायें। दोनों ने कहा कि झरिया के बाहर भी कई जगहों पर नेकी की दीवार का संचालन सामाजिक संस्था की ओर से किया जा रहा है। 

झरिया  के लोग सहयोग को काफी सक्रिय हैं। महिलाएं, युवा व बूढ़े जिनके पास जरूरत से अधिक कपड़े हैं। वे नेकी की दीवार में छोड़ जाते हैं। झरिया में संचालित नेकी की दीवार को दूसरे शहरों से भी लोग देखने को आते हैं। और अपना अनुपयोगी सामान यहां छोड़कर चले  जाते हैं। दिल्ली, बैंगलोर, उड़ीसा, रांची आदि स्थानों से भी लोग यहां आकर नेकी की दीवार में सहयोग कर चुके हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरे के माध्यम से अनुपयोगी  समान को यहां भेज देते हैं। इस तरह झरिया ही नहीं बाहर में भी नेकी की दीवार की चर्चा होती रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.