विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG 2026 Result जारी: धनबाद समेत लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, neet.nta.nic.in पर ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Published: Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:45 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Re-NEET के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिससे धनबाद सहित लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने NEET UG 2026 Re-NEET परिणाम घोषित किए।

  2. पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को दोबारा हुई परीक्षा।

  3. झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 730 एमबीबीएस सीटें।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले देश के लाखों छात्रों के साथ ही धनबाद के स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re-NEET 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

21 जून को री-नीट की परीक्षा हुई थी। धनबाद में सात केंद्र बनाए गए थे-आइआइटी आइएसएम, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, बीआइटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कालेज धनबाद, आरएस मोर कालेज गोविंदपुर, डिग्री कालेज जामाडोबा और केंद्रीय विद्यालय एक विनोद नगर। यहां कुल 4 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

NEET 2026 की परीक्षा और परिणाम दोनों खास है, क्योंकि NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के चलते सुर्खियों में रही। पहले हुई परीक्षा रद करनी पड़ी थीा, जिसके बाद 21 जून 2026 को देशभर में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। अब NTA ने तय समयसीमा से पहले ही परिणाम जारी कर दिए हैं, जिससे मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सकेगी।

ग्यारह लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हुए सफल 

दोबारा आयोजित परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। इसका मतलब यह है कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा देने जैसी चुनौतियों के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र सफल रहे। इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।

 किस वर्ग से कितने उम्मीदवार पास हुए?

  • सामान्य (General): 2.91 लाख
  • OBC-NCL: 5.12 लाख
  • SC: 1.59 लाख
  • ST: 63,716
  • EWS: 95,026
  • PwBD: 3,666
  • PwD: 303


NEET के स्कोर के आधार पर छात्रों को झारखंड के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस करने का अवसर मिलेगा। झारखंड के छह सरकारी मेडिकल कालेजों में MBBS की 730 सीटें हैं।

झारखंड के सरकारी मेडिकल कालेजों में सीट

RIMS Ranchi : 25 एमबीबीएस एवं 50 बीडीएस

SNMMCH Dhanbad : 100

MGM Jamshedpur: 150

पलामू, दुमका एवं हजारीबाग : प्रत्येक में 100-100 सीट