Move to Jagran APP

NEET 2021 Entrance Exam: हर दिन इस तरह करें प्रैक्टिस तो हल कर पाएंगे 180 प्रश्न, तैयारी के लिए समय प्रबंधन बेहद अहम

NTA NEET 2021 Entrance Exam एनटीए बदले हुए पैटर्न पर परीक्षा लेने जा रही है। छात्रों को इसके हर पहलू को समझना जरूरी है। पिछली बार नीट में 180 प्रश्न पूछे गए थे। इसे तीन घंटे में हल करना था। इस बार 200 प्रश्न पूछे जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 08:28 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 06:24 PM (IST)
NEET 2021 Entrance Exam: हर दिन इस तरह करें प्रैक्टिस तो हल कर पाएंगे 180 प्रश्न, तैयारी के लिए समय प्रबंधन बेहद अहम
12 सितंबर को होगी नीट की परीक्षा ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। समय कम है। छात्रों के पास अब बस 19 दिन ही बचे हैं। ऐसे में प्रैक्टिस और समय प्रबंधन ही सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। इस बार एनटीए बदले हुए पैटर्न पर परीक्षा लेने जा रही है। छात्रों को इसके हर पहलू को समझना जरूरी है। पिछली बार नीट में 180 प्रश्न पूछे गए थे। इसे तीन घंटे में हल करना था। इस बार 200 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। समय भी तीन घंटे है। इस दफा बदलाव यह है कि 200 में से 20 प्रश्न छात्र छोड़ सकेंगे। यानी कुल 180 प्रश्न ही हल करने होंगे। प्रश्नों को हल करने में समय प्रबंध अहम भूमिका निभाएगा।

loksabha election banner

12 सिंतबर को होगी नीट की परीक्षा

नीट विशेषज्ञ संजय आनंद का कहना है कि हर दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक तीन घंटे की प्रैक्टिस करें। 12 सितंबर को इसी समय पर परीक्षा होगी। ऐसे में पहले से तीन घंटे में 180 प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस रहेगी तो छात्रों को काफी मदद मिल जाएगी। इसके लिए पिछले कुछ वर्षों के सैंपल पेपर से प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

      बदला हुआ पैटर्न

  • कुल प्रश्न की संख्या : 200, समय तीन घंटे
  • फिजिक्स एवं केमेस्ट्री में प्रश्नों की संख्या 50-50 और बायोलाजी में 100 प्रश्न (बाटनी 50 एवं जूलाजी 50)
  • फिजिक्स, केमेस्ट्री, बाटनी एवं जूलाजी प्रत्येक में पांच-पांच प्रश्न छोड़ सकेंगे।
  • प्रत्येक विषय में दो फेज। फेज-1 में 35 प्रश्न अनिवार्य रूप से करने होंगे। फेज-2 में 15 प्रश्न में से दस प्रश्न का उत्तर देना होगा।
  • एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग। 

     इन विषयों पर दे ध्यान

  1. भौतिक : करंट, माडर्न फिजिक्स, हीट, थर्मोडायनमिक, आप्टिक्स एवं मैग्नेट।
  2. रसायन : अटामिक स्ट्रक्चर, केमिकल बाउंडिंग, पी ब्लाक, कोआर्डिनेशन कंपाउंड, डी एंड एफ ब्लाक, पालिमर, केमेस्ट्री इन एर्वी डे, प्लांट, सर्फेस केमेस्ट्री।
  3. जीवविज्ञान : मालिकुलर बायोलाजी, प्लांट एंड एनिमल फिजियोलाजी, जेनेटिक इकोलाजी, रिप्रोडक्शन। 

     बचे हुए समय में यह करें

  •  एनसीईआरटी से इतर किसी अन्य किताब पर ध्यान न दें। सभी प्रश्न एनसीईआरटी आधारित ही पूछे जाएंगे।
  • अंतिम दस दिन शार्टनोट्स और फार्मूला रिवीजन करें। बचे हुए 19 दिन में कोई भी नया टापिक न पढ़ें।
  • दो से पांच बजे तक नीट की परीक्षा होगी। इसलिए हर दिन दो से पांच बजे तक नए पैटर्न पर आधारित सेट पेपर हल करें।
  • फेज-2 में पूछे जाने वाले 15 प्रश्न में से दस प्रश्न हल करने हैं और पांच छोड़ने हैं। ऐसा न हो कि दस की जबह 12 प्रश्न हल कर दें, इससे नेगेटिव मार्किंग होने के कारण नंबर कट सकते हैं।
  • परीक्षा में जो प्रश्न आता हो, उसे पहले हल करने का प्रयास करें।
  • इस बार कटआफ बढ़ेगा और प्रश्न आसान पूछे जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.