Move to Jagran APP

Anti-naxal Operation: 11 लाख का इनामी नक्सली सिधो कोड़ा की पुलिस हिरासत में माैत, झारखंड-बिहार में था सक्रिय

स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव सिधो कोड़ा का दस्ता बिहार के जमुई और उसकी सीमा से सटे झारखंड के गिरिडीह जिले में सक्रिय रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:05 AM (IST)
Anti-naxal Operation: 11 लाख का इनामी नक्सली सिधो कोड़ा की पुलिस हिरासत में माैत, झारखंड-बिहार में था सक्रिय
Anti-naxal Operation: 11 लाख का इनामी नक्सली सिधो कोड़ा की पुलिस हिरासत में माैत, झारखंड-बिहार में था सक्रिय

धनबाद/ दुमका, जेएनएन। 11 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली सिधो कोड़ा की पुलिस हिरासत में माैत हो गई है। कोड़ा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या के साथ ही सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हीरा झा की हत्या में भी शामिल रहा है। शनिवार की रात बिहार के जमुई में पटना की एसटीएफ सिधो को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी दाैरान उसके पेट और सीने में दर्द हुई। इलाज के दाैरान उसकी मृत्यु हो गई। 

loksabha election banner

बिहार के जमुई और झारखंड के गिरिडीह में सक्रिय स्पेशल एरिया कमेटी के सचिव और ग्यारह लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली सिधो कोड़ा को शुक्रवार की रात बिहार से आई एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग धर दबोचा गया था। उसके साथ नक्सली सुशील हेम्ब्रम को भी गिरफ्तार किया गया है, जो सिधो का सहयोगी बताया जाता है। पुलिस ने दोनों के पास से एक इंसास और एके-47 रायफल भी बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार एसटीएफ की टीम ने तीन दिन पहले जमुई से एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ के क्रम में बताया था कि सिधो लेवी वसूलने के लिए दुमका आया हुआ है। जिसके बाद मामले की जानकारी दुमका पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात दुमका रेलवे स्टेशन इलाके से सिधो कोड़ा और उसके सहयोगी को धर दबोचा। स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव सिधो कोड़ा का दस्ता बिहार के जमुई और उसकी सीमा से सटे झारखंड के गिरिडीह जिले में सक्रिय रहा है।  उसपर बिहार सरकार ने एक लाख और झारखंड सरकार ने दस लाख का इनाम घोषित कर रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.