Move to Jagran APP

Jharkhand: नहीं रहे इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, देश की मजदूर राजनीति को लगा झटका

राजेंद्र प्रसाद सिंह देश की मजदूर राजनीति के एक स्तंभ थे। वे दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस का मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री थे। कोयलांचल के मजदूरों में उनकी पकड़ थी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 02:49 PM (IST)
Jharkhand: नहीं रहे इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, देश की मजदूर राजनीति को लगा झटका
Jharkhand: नहीं रहे इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, देश की मजदूर राजनीति को लगा झटका

धनबाद, जेएनएन। इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 76 साल के थे। सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की। 

loksabha election banner

बेरमो विधानसभा से छठवीं दफा चुने गए थे विधायक

झारखंड कांग्रेस की राजनीति में राजेंद्र प्रसाद सिंह कद्दावर नेता थे। वे झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल में राजेंद्र सिंह उर्जा मंत्री थे। वे बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र से छठीं बार विधायक चुने गए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी मंत्रीमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं।

देश की मजदूर राजनीति को लगा झटका

राजेंद्र प्रसाद सिंह देश की मजदूर राजनीति के एक स्तंभ थे। वे दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री थे। कोयला उद्योग के मजदूरों पर उनकी पकड़ थी। वह कोयला उद्योग के मजदूरों से जुड़े हर फैसले को प्रभावित करते थे। उनके निधन से देश की मजदूर राजनीति को झटका लगा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.