Move to Jagran APP

धनबाद के 1079 अयोग्य लाभुकों से छीना खाद्य सुरक्षा का अधिकार, अर्हता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई Dhanbad News

National Food Security Act निरसा कलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड में 65 हजार 500 कार्डधारी राशन उठा रहे हैं। 42 कार्डधारियों ने स्वेच्छा से सरेंडर करते हुए राशन उठाना बंद कर दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 12:33 PM (IST)
धनबाद के 1079 अयोग्य लाभुकों से छीना खाद्य सुरक्षा का अधिकार, अर्हता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई Dhanbad News
धनबाद के 1079 अयोग्य लाभुकों से छीना खाद्य सुरक्षा का अधिकार, अर्हता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई Dhanbad News

मैथन [ श्रवण कुमार ]। National Food Security Act  गोविदुपर, निरसा, एग्यारकुंड, कलियासोल, गोविंदपुर व पूर्वी टुंडी प्रखंड में 1079 कार्ड धारियों का नाम राशन कार्ड से हटाया गया है। इसमें निरसा, कलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड में 572, गोविंदपुर में 357 और पूर्वी टुंडी प्रखंड में तकरीबन 150 कार्ड धारियों के नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व अंत्योदय अन्न योजना के तहत अहर्ता पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इसमें स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने वाले भी शामिल हैं, लेकिन अधिकतर वैसे कार्डधारी हैं जो छह महीना से राशन नहीं उठा रहे थे या राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम व अंत्योदय अन्न योजना के हकदार नहीं थे। 

loksabha election banner

निरसा विधानसभा क्षेत्र में 80 से 85 फीसद है महिला कार्डधारी 

निरसा विधानसभा क्षेत्र के निरसा , एग्यारकुंड व कलियासोल प्रखंड में 66020 राशन कार्डधारी हैं। इसमें तकरीबन 80 से 85 फीसद महिला कार्डधारी हैं। एक अनुमान के मुताबिक 53 हजार के आसपास महिलाएं राशन उठा रही हैं। वहीं 13 हजार पुरुष कार्डधारी राशन उठा रहे हैं। 

65 हजार 500 कार्डधारी उठा रहे राशन 

निरसा, कलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड में 65 हजार 500 कार्डधारी राशन उठा रहे हैं। 42 कार्डधारियों ने स्वेच्छा से सरेंडर करते हुए राशन उठाना बंद कर दिया है। जबकि 530 कार्डधारी पिछले छह महीना से राशन नहीं उठा रहे हैं। इनका नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए प्रस्ताव किया गया है। 

निरसा, एग्यारकुंड व कलियासोल में 572 कार्ड धारियों का नाम रद करने की अनुशंसा की गई है। इसमें 42 लोगों ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस लिया है। सक्षम रहने पर भी राशन उठा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-सुबोध सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी, निरसा 

      फैक्ट फाइल 

  • निरसा विधानसभा में कल कार्डधारियों की संख्या : 66020
  • रद किए गए कार्डधारियों की कुल संख्या : 572
  • स्वेच्छा  से नाम वापस लेने वाले कार्डधारी : 44
  • छह महीना से राशन नहीं उठा रहे या अहर्ता पूरी नहीं करने वालों की संख्या : 528
  • गोविंदपुर प्रखंड में रद किए गए कार्डधारियों की संख्या : 357
  • पूर्वी टुंडी प्रखंड में रद किए गए कार्डधारियों क संख्या : 150 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.