वोटिंग में बासुकीनाथ सबसे आगे, तीन बजे तक 71 फीसद मतदान, धनबाद सबसे पीछे
बासुकीनाथ नगर पंचायत वोटिंग में सबसे आगे है, जहां दोपहर तीन बजे 70.
जेएनएन, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर दोपहर तीन बजे तक कोयलांचल से संताल तक औसत 50 फीसद वोट डाले गए हैं। बासुकीनाथ नगर पंचायत वोटिंग में सबसे आगे है, जहां दोपहर तीन बजे 70.81 फीसद लोगों ने मतदान किया। चिरकुंडा नगर परिषद में 57 फीसद वोटिंग हुई है।
कहां कितने वोट पड़े: बासुकीनाथ नगर पंचायत: 70.81 फीसद
पाकुड़: 63 फीसद
चिरकुंडा: 57 फीसद
जामताड़ा नगर पंचायत: 54.66 फीसद
गोड्डा: 54.07 फीसद, दोपहर तीन बजे तक 16 हजार 278 मतदाताओं ने वोट डाले।
मिहिजाम नगर परिषद: 53.20 फीसद
दुमका नगर परिषद: 51.31
गिरिडीह: 52.62 फीसद। 65053 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
फुसरो नगर परिषद: 52.10 फीसद
धनबाद नगर निगम: 45 फीसद
चिरकुंडा में ईवीएम में आई गड़बड़ी: चिरकुंडा, वार्ड संख्या 09 के 17 नंबर बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना है। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामित ईवीएम ने 503 वोटिंग के बाद काम करना बंद कर दिया। क्षेत्र में 904 मतदाता हैं।