Move to Jagran APP

झरिया में महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

हत्या कर महिला के शव को झाड़यिों में फेका क्षेत्र में सनसनी

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:19 PM (IST)
झरिया में महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव
झरिया में महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

संवाद सहयोगी, झरिया : झरिया थाना अंतर्गत बनियाहीर-लोदना मार्ग के समीप सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच सोमवार को लगभग 25 वर्षीय शादीशुदा अज्ञात महिला का शव मिला। अपराधियों ने रविवार देर रात पत्थर से महिला के सिर को कुचलकर उसकी हत्या करने के बाद झाड़ियों में उसके शव को फेंक दिया था। सोमवार सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए झाड़ियों की ओर गये तो महिला के शव को देखा। शोर मचाने के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी।

loksabha election banner

झरिया थाना के अधिकारी प्रभात रंजन पांडेय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर झरिया थाना पहुंचे। काफी देर तक अज्ञात मृतक महिला के परिजन का इंतजार करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। झरिया पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने, चप्पल सहित अन्य सामान को भी जब्त कर अपने साथ ले आई।

..

शरीर में जख्म के निशान : झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के सिर को पत्थर से कुचला गया है। गले में जख्म के निशान हैं। महिला सलवार शूट पहने है। देखने से मध्यम परिवार की लगती है। खींचातानी में बांह के पास थोड़ा कपड़ा भी फट गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल शव को पीएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है। अन्य थानों में भी गुमशुदगी की खोजबीन जारी है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला है। वहां टूटी हुई चूड़ियां भी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

..

जहां मिला शव, पहले वहां हुई है मारपीट व छेड़खानी : महिला का शव मिलने के बाद उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग हत्या की बात कह रहे थे। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि महिला आसपास की नहीं है। जिस स्थान पर महिला का शव मिला है। वहां आएदिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार मारपीट व छेड़खानी का मामला हुआ है। शव को देखने से लगता है कि उक्त महिला के साथ भी जबर्दस्ती की घटना हुई होगी। विरोध करने के बाद अपराधियों ने उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.