Move to Jagran APP

गांधी को नहीं ढूंढ पाई झारखंड पुलिस तो मांगने लगा रंगदारी, कभी फोन पर तो कभी पोस्टर लगाकर दे रहा धमकी Dhanbad News

दुर्गापूजा के माहौल में आउटसोर्सिंग संचालक को जान से मार देने की धमकी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस इस धमकी को अब हल्के में भी नहीं ले सकती है। भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के पीछे भी पुलिस ने खैरा आउटसोर्सिंग विवाद ही बताया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 08:50 AM (IST)
गांधी को नहीं ढूंढ पाई झारखंड पुलिस तो मांगने लगा रंगदारी, कभी फोन पर तो कभी पोस्टर लगाकर दे रहा धमकी Dhanbad News
सतीश साव उर्फ गांधी झारखंड पुलिस के लिए बना सिर दर्द। (प्रतीकात्मक)

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में सतीश साव उर्फ गांधी का नहीं पकड़ा जाना पुलिस के लिए सिर दर्द बना है। तमाम कोशिश के बावजूद पुलिस गांधी को नहीं पकड़ पा रही। अब गांधी के नाम से खैरा व वासुदेवपुर आउटसोर्सिंग संचालक संजय खेमका से 50 लाख रंगदारी मांगी गई है, नहीं देने पर भाजपा नेता सतीश सिंह की तरह हत्या की भी धमकी दी गई है।

loksabha election banner

दुर्गापूजा के माहौल में आउटसोर्सिंग संचालक को जान से मार देने की धमकी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस इस धमकी को अब हल्के में भी नहीं ले सकती है। भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के पीछे भी पुलिस ने खैरा आउटसोर्सिंग विवाद ही बताया है। अनुसंधान की और हत्या के पीछे सतीश साव उर्फ गांधी को ही मुख्य आरोपित बताया। अब सवाल है कि वहीं गांधी आउटसोर्सिंग संचालक को खुलेआम धमकी दे रहा है और पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं पा रही है।

मालूम हो कि भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में शूटर के अलावा आधा दर्जन आरोपित बनाए गए हैं, कांड में सभी आरोपितों की भूमिका के बारे में पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। इस कांड में सतीश उर्फ गांधी के अलावा विकास सिंह, कृष्णा दास उसके जीजा ललन दास, उत्तम महतो, बाबू राजा को पुलिस ने आरोपित बनाया है। सतीश सिंह की हत्या के बाद गांधी केदुआडीह थाना क्षेत्र में पोस्टर लगाकर आउटसोर्सिंग प्रबंधन से रंगदारी मांग चुका है। इस मामले में पुलिस केंदुआडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन गांधी पकड़ा नहीं गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.