Move to Jagran APP

MS Dhoni की धनबाद से जुड़ी हैं सुनहरी यादें, रणजी मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ ठोका था अर्धशतक

धनबाद के जियलगोड़ा स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। तब बिहार और झारखंड की संयुक्त रणजी टीम हुआ करती थी। उस मैच में धोनी ने भी अर्धशतक ठोका था।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:37 AM (IST)
MS Dhoni की धनबाद से जुड़ी हैं सुनहरी यादें, रणजी मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ ठोका था अर्धशतक
MS Dhoni की धनबाद से जुड़ी हैं सुनहरी यादें, रणजी मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ ठोका था अर्धशतक

धनबाद, जेएनएन। MS Dhoni News भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी का धनबाद से गहरा रिश्ता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के पहले धोनी ने धनबाद में काफी मैच खेले थे। उन्होंने वर्ष 2002-03 सत्र में धनबाद के जियलगोड़ा स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। तब बिहार और झारखंड की संयुक्त रणजी टीम हुआ करती थी। उस मैच में धोनी ने भी अर्धशतक जड़ा था। उसके एक साल बाद वर्ष 2004 में माही भारतीय क्रिकेट टीम में चुन लिए गए।

loksabha election banner

रणजी ट्रॉफी से पहले धोनी धनबाद में कई घरेलु क्रिकेट मैच भी खेल चुके हैं। उनके साथ कई रणजी मैच खेल चुके धनबाद के पूर्व रणजी प्लेयर सीएम झा बताते हैं कि वर्ष 1997-98 के सीनियर इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने माही धनबाद आए थे। उसमें वे और धोनी ने अपनी टीम के लिए शतकिय पारी खेली थी। वह मैच ड्रॉ रहा था। उस मैच में रांची की टीम की तरफ से धोनी खेल रहे थे। जबकि सीएम झा धनबाद जिला टीम से खेल रहे थे। रणजी ट्रॉफी में सीएम झा के अलावा धनबाद के मनीष वर्धन, मिहिर दिवाकर समेत कई खिलाड़ी धोनी के साथ रणजी मैंच खेल चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी टाटा स्टेडियम में भी समर क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे। टाटा स्टेडियम के स्पोर्ट्स इंचार्ज बालशंकर झा ने बताया कि समर क्रिकेट मैच में बाहर के चार खिलाड़ी लिए जा सकते थे। वर्ष 2001 में धोनी टाटा जीएम-11 की तरफ से खेले थे। उस मैच में रांची से अंशुमन राज और पटना से धीरज कुमार एवं देवजीत चक्रवर्ती भी खेलने पहुंचे थे। वर्ष 2005 में धोनी समर क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण करने डिगवाडीह टाटा स्टेडियम आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.