MS Dhoni के छक्के को याद कर भावुक हुई पूर्णिमा, कहा- इस शॉट की तरह आपकी पारी भी शानदार रही
MS Dhoni announces retirement महेंद्र सिंह धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया। धौनी गुरुवार को ही IPL खेलने के लिए रांची से चेन्नई गए हैं।
धनबाद, जेएनएन। MS Dhoni announces retirement भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान MS Dhoni ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया। महेंद्र सिंह धौनी (MSD) गुरुवार को ही IPL 2020 के लिए रांची से चेन्नई गए हैं। धौनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को हार मिली थी। इसके बाद से ही धौनी के क्रिकेट करियर को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। आज शनिवार को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, माही ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धौनी के रिटायरमेंट की खबर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। इसके बाद उनके फैंस की प्रतिक्रिया आने लगी है।
MS DhonI की फैन व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उनके अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की सूचना मिलने पर भावुक हो गई। विधायक ने ट्विट करके लिखा, "ओ कैप्टन, मेरे कैप्टन। आपकी पारी विश्व कप 2011 में इस अंतिम शॉट की तरह शानदार रही। आपकी विरासत हमेशा के लिए हमारी पीढ़ी की स्मृति में ताजा रहेगी। विदाई कैप्टन।" बता दें कि विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ धोना ने छक्का लगाकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया था।
O captain! My captain ! 🧢
Your innings have been as wonderful as this final shot in the world cup 2011.
Forever etched in our generations’ memory as,so is your legacy.
Farewell captain.
#MSDhoni pic.twitter.com/KWNVrGslv7— Purnima Niraj Singh (@purnimaasingh) August 15, 2020