Move to Jagran APP

मिस्टर एंड मिस झारखंड के ऑडिशन में फैशन का जलवा

ऑडिशन के दौरान मॉडल की हाइट, फिजिक के साथ-साथ हॉबी व शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई।

By Edited By: Published: Sun, 27 May 2018 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 01:09 PM (IST)
मिस्टर एंड मिस झारखंड के ऑडिशन में फैशन का जलवा
मिस्टर एंड मिस झारखंड के ऑडिशन में फैशन का जलवा

धनबाद, जेएनएन। मिस्टर एंड मिस झारखंड 2018 के लिए पहला ऑडिशन सोनोटेल गार्डन में लिया गया। इसमें एक सौ से अधिक अधिक मॉडलों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर समेत दुमका के मॉडलों ने हिस्सा लिया। सोनोटेल गार्डन में रविवार सुबह 11 बजे मिस्टर एंड मिस झारखंड का ऑडिशन शुरू हुआ।

loksabha election banner

ऑनलाइन रजिस्ट्रशेन के साथ-साथ ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई थी। ऑडिशन के दौरान मॉडल की हाइट, फिजिक के साथ-साथ हॉबी व शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। जज की भूमिका में मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल, मिस्टर झारखंड रोहित प्रत्युष, रनरअप फराज अनवर और फैशन एक्सपर्ट प्रिया जायसवाल मौजूद थी। एक-एक कर मॉडलों ने अपना इंट्रोडक्शन के बाद रैंप पर चलकर दिखाया। मॉडलों की संख्या धनबाद में फैशन के बढ़ते क्रेज बता रहा था। पिछले कुछ समय से धनबाद में फैशन का क्रेज बढ़ा है।

आयोजक निधि जायसवाल ने बताया कि ऑडिशन में चयनित मॉडल्स को उनके मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी। आज जो ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले पाए हैं उनके लिए जल्द ही धनबाद में दूसरा ऑडिशन का भी आयोजन किया जाएगा। इस शो का अगला ऑडिशन 24 जून को रांची में लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.