चतरा के निवर्तमान सांसद बोले- झारखंड की सभी 14 सीटों पर भाजपा की जीत तय
भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयास के कारण अंतिम चरण की तीनों सीटें भी भाजपा के ही खाते में जाएंगी। उक्त बातें चतरा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह ने कही।
By Deepak PandeyEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 10:42 AM (IST)
संस, निरसा: झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा की जीत तय हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयास के कारण अंतिम चरण की तीनों सीटें भी भाजपा के ही खाते में जाएंगी। उक्त बातें चतरा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह ने एक भेंट वार्ता के दौरान निरसा में कहीं।
वे गिरिडीह से कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा करने जाने के दौरान भाजपा नेता खुदिया स्थित आवास पर मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी हमलोग दहाई का आंकड़ा छू लेंगे। कहा कि विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत में आएगी तथा अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। मौके पर भाजपा चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, संजय सिंह मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें