Move to Jagran APP

प्रकृति पर्व सोहराय पर आदिवासियों संग झूमे सांसद

निरसा भाजपा कार्यालय में रविवार को सोहराय मिलन समारोह आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:28 PM (IST)
प्रकृति पर्व सोहराय पर आदिवासियों संग झूमे सांसद
प्रकृति पर्व सोहराय पर आदिवासियों संग झूमे सांसद

संस, निरसा : निरसा भाजपा कार्यालय में रविवार को सोहराय मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद पीएन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संताल परगना प्रभारी रमेश हांसदा, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा मांदर की थाप पर खूब झूमे। सांसद ने कहा कि आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति का उपासक रहा है। प्रकृति का सानिध्य उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। सोहराय पर्व भी मुख्य रूप से पशुधन की पूजा है। पशु हमारे जीवन के अभिन्न हिस्सा रहे हैं इसलिए उनका सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है।

loksabha election banner

हांसदा ने कहा कि जब तक आदिवासी समुदाय सक्रिय रूप से राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं निभाने लगेंगे तब तक समाज पिछड़ा रहेगा। समाज के लोगों से सक्रिय राजनीति में सहभागिता बढ़ाने की अपील की।

गणेश मिश्र ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के कल्याण के लिए आदिवासी कल्याण मंत्रालय की स्थापना की है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की गई है। आदिवासी समुदाय के भलाई एवं उनके विकास के लिए भाजपा संकल्पित है। पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि भारत में हर पर्व सामूहिकता के साथ मनाया जाता है। यही हमारी संस्कृति की विशेषता है।

सबसे पहले भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई। इसके बाद अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम शुरू किया। समारोह को जिप सदस्य मुनि मुर्मू, मुखिया संगीता बास्की, अनीता गोराई, सोनालाल मुर्मू, मन्नू तिवारी, चिरकुंडा नगर उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील उरांव, महादेव टुडू, राम ¨सह मुंडा, 20 सूत्री अध्यक्ष शिव कुमार दारुका, मधुरेंद्र गोस्वामी, दीनानाथ मरांडी, लखींद्र टुडू, जयलाल सोरेन, अशोक गुप्ता, निताई चटर्जी, कल्याण ¨सह, राजेश बाउरी, डीएन पाठक की भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.