Move to Jagran APP

रंगदारी प्रकरण से कोयलांचल में भाजपा की हो गई बहुत बदनामी, अब पीएन सिंह बनेंगे मध्यस्थ

विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के हम करोड़ों कार्यकर्ताओं के शिल्पकार तथा झारखंड प्रांत के जनक थे।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 07:12 PM (IST)
रंगदारी प्रकरण से कोयलांचल में भाजपा की हो गई बहुत बदनामी, अब पीएन सिंह बनेंगे मध्यस्थ
रंगदारी प्रकरण से कोयलांचल में भाजपा की हो गई बहुत बदनामी, अब पीएन सिंह बनेंगे मध्यस्थ

धनबाद, जेएनएन। कोयला लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर रंगदारी को लेकर हार्ड कोक व्यवसायियों और बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो के बीच चल रही लड़ाई में धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने भी एंट्री मार दी है। सिंह ने कहा है कि लड़ाई के कारण भाजपा की बदनामी हो रही है। वे भाजपा को बदनाम होते नहीं देख सकते और न ही अब चुप बैठेंगे। इस विवाद का पटाक्षेप करने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने को तैयार हैं। 

loksabha election banner

भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में वाजयेपी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने बाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि आज सुशासन दिवस है। वाजपेयी का व्यक्तित्व सुशासन के लिए जाना जाता है। इसी से प्रेरणा लेते हुए मैं कह रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन तथा बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो केे बीच जो आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, उससे अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। इससे कोयलांचल में भाजपा की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के लिए तैयार हूं। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह और विधायक ढुलू महतो से बात करूंगा। दोनों पक्षों से बातचीत के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए पहल करने को तैयार हूं। बातचीत में उद्योग हित और मजदूर हित दोनों का ख्याल रखा जाएगा। 

मासस विधायक पर बोला हमलाः रंगदारी प्रकरण में निरसा से मासस विधायक अरुप चटर्जी पर भी सांसद सिंह ने हमला होला। कहा, चटर्जी धनसार में रंगदारी और सरदारी दोनों चाहते हैं। यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि चटर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकलकर रंगदारी के लिए हाथ-पांव मार रहे है्ं। धनबाद में लाल झंडे की रंगदारी के कारण कल-कारखाना बंद होने का इतिहास रहा है। इस परंपरा को अरुप आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। संचालन मिल्टन पार्थसारथी ने किया। 

वाजपेयी झारखंड प्रांत के जनकः विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के हम करोड़ों कार्यकर्ताओं के शिल्पकार तथा झारखंड प्रांत के जनक थे।  हमारे लिए यह भरोसा करना कठिन है कि आज हमारे बीच श्रद्धेय वाजपेयी का शरीर नहीं हैं। किन्तु, उनके विराट व्यक्तित्व का प्रकाश हमारे साथ है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी अपनी दूरदर्शिता और विकास नीतियों से देेेश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी। 

उपस्थित भाजपा के नेता-पदाधिकारीः अजय त्रिवेदी, जिला महामंत्री संजय झा, नितिन भट्ट, मुकेश पांडेय, अमलेश सिंह ,दिलीप सिंह प्रितपाल सिंह अजमानी  श्रीकांत सिंह  ,गौरीशंकर केसरी ,विक्रांत उपाध्याय , बलराम साव ,उमेश सिंह ,मौसम सिंह अरुण सिंह ,चुन्ना सिंह , संतोष सिंह ,निर्मल प्रधान ,जयंत चौधरी अभिषेक श्रीवास्तव, उषा झा संयुक्ता मुखर्जी, निर्मला गोस्वामी श्रुति त्रिवेदी ,शिवेंद्र सिंह सोनू चंद्रशेखर मुन्ना ,छोटे झा ,कपूर रवानी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.