यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad News दिशा की बैठक में बरपा हंगामा, विकास के मुद्दे पर सांसद ने दिखाए तेवर
Dhanbad News धनबाद समारणालय में शनिवार को दिशा की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सांसद पीएन सिंह ने विकास योजनाओं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। स्थानीय सांसद पीएन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को धनबाद समाहरणालय में दिशा ( District Development Coordination and Monitoring Committee, DISHA) ) की बैठक हुई। बैठक हंगामेदार रही। विकास योजनाओं की धीमी गति के साथ ही पानी-बिजली के मुद्दों को भी जनप्रतिनिधियों ने उठाया। विकास की धीमी गति को लेकर सांसद पीएन सिंह ने उपायुक्त संदीप सिंह के सामने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गर्मी से पहले जलापूर्ति की योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
पहले यह बैठक गत 15 फरवरी को प्रस्तावित थी। लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया था। दिशा की बैठक में सड़क निमार्ण, बिजली व्यवस्था, विधि व्यवस्था के अलावा पेज जलापूर्ति योजनों सहित सभी विभागों की विकास योजना की समीक्षा की जा रही है। उसके उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। झरिया पुल से लेकर जाेड़ा फाटक रेल लाईन तक की सड़क और गोधर से कुसुंडा होते हुए वासेपुर तक सड़क का चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर और रेल अंडरपास के निमार्ण है। वहीं ऐट लेन सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर भी चर्चा होने के आसार हैं। यह सड़क राज्य की पहली ऐट लेन सड़क है। जिसके निर्माण का कार्य अन्यान्य कारणों से अटकता चला आ रहा है। जिसके कारण इसके पूरा किए जाने के निर्धारित समय सीमा में कई बार बदलाव किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यह मुद्दा उठा।
