Move to Jagran APP

चुनावी बेला में सांसद और मेयर का झूले पर झूलना कुछ कहता है, भाजपाई निकाल रहे अर्थ Dhanbad News

सांसद पीएन सिंह और मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झूले का आनंद लिया। गाैर करने लायक यह रही कि भाजपा के ही स्थानीय विधायक राज सिन्हा पूरे परिदृश्य में कहीं नहीं दिखे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 12:45 PM (IST)
चुनावी बेला में सांसद और मेयर का झूले पर झूलना कुछ कहता है, भाजपाई निकाल रहे अर्थ Dhanbad News
चुनावी बेला में सांसद और मेयर का झूले पर झूलना कुछ कहता है, भाजपाई निकाल रहे अर्थ Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एक ही पार्टी भाजपा के होते हुए भी धनबाद के सांसद पीएन सिंह और धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते हैं। जब भी माैका मिलता है बात परख वार और पलटवार करते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले दोनों को झूले पर झूलते और मुस्कुराते देख धनबाद के भाजपाई अर्थ निकाल रहे हैं। क्या इसके कोई गंभीर राजनीतिक मायने हैं ? क्या धनबाद भाजपा की राजनीतिक समीकरण में नए ताने-बाने बुने जा रहे हैं?

loksabha election banner

धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार को नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया गया। इस माैके पर सांसद पीएन सिंह और मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झूले का आनंद लिया। गाैर करने लायक यह रही कि भाजपा के ही स्थानीय विधायक राज सिन्हा पूरे परिदृश्य में कहीं नहीं दिखे। इसी कारण भाजपाई अर्थ निकालने में जुट गए हैं। क्या यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण? विधायक राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें भाजपा के अंदर से ही चुनाैती मिल रही है। राज सिन्हा को राजनीति में आगे बढ़ाने का श्रेय सांसद पीएन सिंह को जाता है। अब सांसद सिंह चाहते हैं कि उनका बेटा प्रशांत सिंह धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। इस बात पर सांसद ने तो अब तक खुल कर कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके पुत्र प्रशांत ने अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर कर दी है। इस कारण सांसद और विधायक के बीच दूरियां बढ़ी हैं। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल अपने काम के बदाैलत धनबाद में एक अलग पहचान बनाई है। वह भी विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि खुलकर दावेदारी करने से बच रहे हैं। जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार भी टिकट के दावेदार हैं। सोमवार को सांसद जिस झूले पर बैठे थे उसे सत्येंद्र कुमार झूला रहे थे। कुमार सांसद का भी आशीर्वाद चाहते हैं।

बहरहाल, उद्घाटन समारोह में विधायक राज सिन्हा की अनुपस्थिति और सांसद-मेयर के झूले पर झूलने को लेकर धनबाद भाजपा में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। भाजपाई अपने-अपने अनुसार अर्थ निकाल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.