दूसरों की मदद से खुल जाएंगे आपके दरवाजे
धनबाद अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपके मदद करने के रास्ते स्वयं ही बनते चले जाएंगे। ये बात जमशेदपुर रीजन वन जोन बी की चेयरपर्सन पूरबी घोष ने कही। वे लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा की ओर से ऑनलाइन आयोजित मदर्स डे के आयोजन पर बतौर विशिष्ठ अतिथि बोल रही थीं।
जागरण संवाददाता, धनबाद : अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपके मदद करने के रास्ते स्वयं ही बनते चले जाएंगे। ये बात जमशेदपुर रीजन वन जोन बी की चेयरपर्सन पूरबी घोष ने कही। वे लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा की ओर से ऑनलाइन आयोजित मदर्स डे के आयोजन पर बतौर विशिष्ठ अतिथि बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे घबराना नहीं है, बल्कि जो जिसको जैसे मदद कर सकता है वैसे ही करे, पर मदद जरूर करे। उन्होंने अपनी घर की मां का विशेष ख्याल रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस समय खुद की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनंदिता बनर्जी ने भी कहा कि गुरु रवींद्र नाथ टैगौर ने अपनी एक कविता में मातृत्व का पूरा अर्थ समझाया है।
पूर्व रीजन चैयरपर्सन रांची से जुड़े लायन दीपक कुमार ने मां के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए इस तरह के आयोजनों पर बल दिया। वहीं सिंफर के वैज्ञानिक जेके पांडेय ने कहा कि मां सबसे छोटा शब्द है, पर इसकी महिमा सर्वोच्च है। गिरिडीह से जुड़े संजय सेठ ने कहा कि टीवी देखने के बजाय इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए। इससे ज्ञानवर्धन भी होता है। सवेरा के पूर्व अध्यक्ष लायन सागर दत्त शर्मा व अरुण गुजराल ने भी सभा को संबोधित किया। लायंस सवेरा के सदस्यों के बच्चों ने मां पर शानदार कार्यक्रम पेश किया। जिसमें नृत्य, संगीत, कविता, भजन, मातृपूजा आदि शामिल थे। बच्चों ने ऑक्सीजन की जरूरत बताते हुए पेड़ लगाने की आवश्यकता संबधी कार्यक्रम भी पेश किया। सभा का संचालन रीजन चैयरपर्सन लायन दिनेश पूरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सवेरा के अध्यक्ष लायन मनदीप ने किया।