एसएसपी आवास के सामने दो साल के बच्चे को छोड़ चली गई मा
धनबाद : शुक्रवार की शाम लुबी सर्कुलर रोड स्थित एसएसपी आवास के सामने एक महिला अपने दो वर्षी
धनबाद : शुक्रवार की शाम लुबी सर्कुलर रोड स्थित एसएसपी आवास के सामने एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे को वहीं छोड़ वहा से चली गई। वहा तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना महिला थाने को दी। महिला पुलिसकर्मियों ने एसएसपी आवास के गेट से बच्चे को लाकर महिला थाना में सुरक्षित रखा है।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि उक्त महिला का नाम रूबी है। इससे पहले भी वह अपने बच्चे को थाने में छोड़ कर चली गई थी। वह मानसिक रूप से परेशान है, इसलिए कई बार ऐसी हरकत कर चुकी है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला झरिया के अलकडीहा की रहने वाली बताई जा रही है। पति के साथ संबंध विच्छेद होने के बाद वह विक्षिप्त हो गई है। अब धनबाद रेलवे स्टेशन ही उसका आशियाना है। फिलहाल बच्चे को महिला पुलिसकर्मियों के संरक्षण में रखा गया है। बता दें कि प्रसव पीड़ा से परेशान महिला लगभग दो वर्ष पूर्व धनबाद थाना आई थी। उस समय तत्कालीन धनबाद थाना प्रभारी अखिलेश्वर चौबे ने उसकी ऐसी हालत देखने के बाद उसे तुरंत पीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहा उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।