Move to Jagran APP

अभी और इंतजार कराएगा बदरा... मानसून की रफ्तार धीमी, 25 तक पहुंचने आसार

मानसून एक्सपर्ट एसपी यादव का कहना है कि पहले जहां 20 जून तक धनबाद में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई थी वहीं अब रफ्तार धीमी होने के कारण इसके 25 तक पहुंचने के आसार है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 12:52 PM (IST)
अभी और इंतजार कराएगा बदरा... मानसून की रफ्तार धीमी, 25 तक पहुंचने आसार
अभी और इंतजार कराएगा बदरा... मानसून की रफ्तार धीमी, 25 तक पहुंचने आसार

धनबाद, जेएनएन। पिछले कई दिनों से दिनभर झुलसाने वाली धूप के बाद देर शाम मौसम बदल रहा है। रविवार को भी पूरे दिन भीषण गर्मी के बाद शाम में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम में मौसम बदलने का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है।

loksabha election banner

इस बारे में मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का कहना है कि पहले जहां 20 जून तक धनबाद में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई थी, वहीं अब रफ्तार धीमी होने के कारण इसके 25 तक पहुंचने के आसार हैं। यानी अभी 10 दिन और भीषण गर्मी झेलनी होगी।

डॉ. यादव के अनुसार, कमजोर मानसून आगे बढ़ रहा है और यहां आगमन भी कमजोर ही होगा। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने 20 जून तक त्तर पूर्वी जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आसने की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। उसके बाद से पूरे सप्ताह तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। 

रविवार तक का संभावित तापमान

सोमवार   42  29

मंगलवार  39 28

बुधवार    38 29

गुरुवार   37  27

शुक्रवार  36  28

शनिवार  35  29

रविवार   34  29

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.