Shri Ram Temple Ayodhya: सामाजिक समरसता के लिए दलित बस्ती में चलाया गया धन संग्रह अभियान, मिला समर्थन
श्री राम मन्दिर निधि समर्पण अभियान हीरापुर क्षेत्र के तहत सेवा प्रमुख के स्थानीय धैया सेवा बस्ती की कोरंगा पट्टी में धन संग्रहण किया गया। लोगों ने आगे आकर राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया। इसके लिए टोकन लिया।
धनबाद, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान का उद्देश्य धन संग्रह से ज्यादा एक-एक हिंदू को भावनात्मक रूप से मंदिर निर्माण में जोड़ना है। इस उद्देश्य को लेकर धनबाद के दलित बस्ती कोरंगा पट्टी में मंगलवार अभियान चलाया गया। इसमें बढ़चढ़कर लोगों ने भाग लिया।
श्री राम मन्दिर निधि समर्पण अभियान हीरापुर क्षेत्र के सेवा प्रमुख द्वारा धैया स्थित कोरंगा पट्टी में धन संग्रह किया गया। इसके लिए लोगों ने नकद देकर टोकन प्राप्त किया। अभियान में रंजीत गोप, अजित गोप, निर्मल कोरंगा, जाधर कोरंगा, धिराण कोरंगा, सन्तोष कोरंगा, कुअर कोरंगा, गोरा हालदार आदी ने समर्पण किया। इस अभियान में टोली प्रमुख राहुल कुमार, अजय सिंह, रंजन कुमार,और अशोक प्रियदर्सी मौजुद थे
विधायक इंद्रजीत महतो ने दिए 51 हजार का चेक
अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने 51 हजार रुपये का चेक दिया है। रविवार को आवास पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बलियापुर के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा को विधायक ने चेक सौंपा। मौके पर धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, संतलाल प्रमाणिक, आशीष मुखर्जी आदि थे।