खिलाैना का लालच देकर सिपाही की मासूम बेटी से छेड़छाड़, साठ साल का आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर Dhanbad News
बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के ही प्रसाद लाल यादव ने उसे खिलौना की लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ किया।
धनबाद, जेएनएन। पार्क में खेल रही साढ़े छह साल की मासूम बच्ची के साथ साठ साल के व्यक्ति ने घिनाैनी हरकत की है। बच्ची को खिलौना का लालच देकर अपने घर बुलाया। इसके बाद बच्ची के शरीर को टच करने लगा। बच्ची की चिख के बाद घिनाैनी हरकत करने वाला प्रसादी लाल यादव भाग खड़ा हुआ। प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिन बाद भी आरोपित पुलिस की पहुंच से दूर है। इसे लेकर पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
रेलवे के रांगाटांड़ ट्रेक्शन कॉलोनी में साढ़े छह वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बुधवार को धनबाद थाने की पुलिस आरोपित प्रसादी लाल यादव की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह घर में नहीं मिला। प्रसादी लाल यादव का घर रांगाटांड़ ट्रेक्शन कॉलोनी में है। धनबाद थाने की पुलिस उसके खिलाफ सोमवार को ही छेडख़ानी व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची के पिता जो कोडरमा में सिपाही है। उसके बयान पर ही प्रसादी लाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
दरअसल सिपाही ने पुलिस को बताया है कि वह मूल रूप से राजस्थान का रहनेवाला है। 14 फरवरी को वह गांव गया था। यहां उसकी पत्नी और दो बच्चे थे। 19 फरवरी को उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के ही प्रसाद लाल यादव ने उसे खिलौना की लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ किया।