छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा
पति की जेब 2600 रुपये निकालकर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM (IST)
संस, धनसार : थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय शुभम महतो और चंदन यादव के खिलाफ छेड़खानी व पति का सिर फोड़ने की शिकायत धनसार पुलिस से की है। शिकायत में महिला ने कहा है कि गुरुवार की देर शाम पति के साथ पुराना स्टेशन अपने रिश्तेदार के यहां होली खेलने जा रहा थी। पति रास्ते में पति जब लघुशंका करने गए तो पुराना स्टेशन के पास खड़े चंदन व शुभम ने घेर छेड़खानी करने लगे। मौके पर आकर पति ने विरोध किया। दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बांस से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया। पति की जेब 2600 रुपये निकालकर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें