Move to Jagran APP

Neeraj murder case: मोबाइल लोकेशन के संजाल में फंसे शूटर और साजिशकर्ता

21 मार्च 2017 को कुसुम विहार 23 मार्च 17 को 712 बजे से 24 मार्च 2017 तक 1734 बजे तक पंकज सिंह का लोकेशन कोलकाता था। वहीं अमन सिंह का लोकेशन घटना के बाद गोविंदपुर पाया गया।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 12:22 PM (IST)
Neeraj murder case: मोबाइल लोकेशन के संजाल में फंसे शूटर और साजिशकर्ता
Neeraj murder case: मोबाइल लोकेशन के संजाल में फंसे शूटर और साजिशकर्ता

धनबाद, जेएनएन। नीरज सिंह हत्याकांड में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को कांड के अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी का बयान दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को भी उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। शुक्रवार को आइओ ने आरोपित डबलू मिश्रा, धनजी सिंह, संजय सिंह व पिंटू सिंह की गिरफ्तारी व उनके मोबाइल लोकेशन के संबंध में सबूतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद अमर सिंह ने धनजी को फोन किया था। वहीं पंकज का लोकेशन चार से छह जनवरी 17 तक सिंह मेंशन था।

loksabha election banner

घटना के पूर्व व बाद में घटनास्थल के आसपास शूटरों के ठहरने का स्थान कुसुम विहार, सिंह मैंशन और यूपी में भी पंकज केमोबाइल का लोकेशन पाया गया।  21 मार्च 2017 को कुसुम विहार, 23 मार्च 17 को 7:12 बजे से 24 मार्च 2017 तक 17:34 बजे तक पंकज सिंह का लोकेशन कोलकाता था। वहीं अमन सिंह का लोकेशन घटना के बाद गोविंदपुर पाया गया। 22 मार्च को अमन का लोकेशन बिहार था। आइओ ने बताया कि घटना के बाद पंकज ने अमन से 42 सेकंड तक बात की। एक जनवरी 17 से 24 मार्च 17 केबीच 53 बार संजय ने रिंकू से बात की। रिंकू सिंह ने अमन से 18 बार बात की। निरंजन तिवारी ने कहा कि पूछताछ में डबलू मिश्रा और धनजी सिंह ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी और अपने सहयोगियों का नाम बताया था। इसके बाद अन्य की गिरफ्तारी की गई थी। मुन्नाजी का मोबाइल नंबर राम अहलाद राय ने उपलब्ध कराया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दूबे की अदालत में सुबह 11:40  बजे से गवाही शुरू हुई, जो लगातार तीन बजे तक चली। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए फिर 19 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया की समयाभाव के कारण अनुसंधानक की गवाही पूरी नहीं हो सकी। 21 मार्च 2017 की संध्या सात बजे पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, अशोक यादव, मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घलटू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

और असहज हुए विधायक : गवाही के दौरान विधायक संजीव अचानक असहज हो गए। करीब पांच मिनट तक वो असहज रहे। बगल में खड़ी पुलिस की नजर विधायक पर पड़ी तो उन्हें पानी पिलाया गया। फिर वो सहज हो पाए। विधायक के अधिवक्ता मो. जावेद ने बताया कि उन्हें छाती में दर्द सा महसूस हो रहा था।

डबलू-पंकज व अन्य की पेशी, आवेदन पर टली सुुनवाईः धनबाद : पहचान छुपाकर षडयंत्र के तहत किराया पर मकान लेने और उसमें हत्या की योजना को कार्यरूप देने के मामले के आरोपित पंकज सिंह एवं डबलू मिश्रा के आवेदन पर सुनवाई शुक्रवार को फिर टल गई। अभियोजन द्वारा बचाव पक्ष के आवेदन का प्रतिउत्तर फिर दाखिल नहीं किया गया। लिहाजा अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.