Move to Jagran APP

नीरज सिंह हत्याकांडः खटारा सूमो में विधायक संजीव को लाया गया धनबाद जेल

नीरज सिंह हत्याकांड में पुलिस का दबाव बढ़ने पर विधायक संजीव सिंह ने 11 अप्रैल 17 को सरायढेला थाना में आत्मसमर्पण किया था।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 01:45 PM (IST)
नीरज सिंह हत्याकांडः खटारा सूमो में विधायक संजीव को लाया गया धनबाद जेल
नीरज सिंह हत्याकांडः खटारा सूमो में विधायक संजीव को लाया गया धनबाद जेल

जासं, धनबाद। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार की हत्या में नामजद झरिया के विधायक संजीव सिंह को बुधवार को होटवार (रांची) सेंट्रल जेल से खटारा सूमो में बिठाकर धनबाद लाया गया। उनकी जान पर खतरा होते हुए भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था नहीं थी। नीरज सिंह हत्याकांड में पुलिस का दबाव बढ़ने पर विधायक संजीव सिंह ने 11 अप्रैल 17 को सरायढेला थाना में आत्मसमर्पण किया था। इसके दस दिन बाद धनबाद जेल में विधायक की जान को खतरा बताते हुए 20 अप्रैल को संजीव को बुलेट प्रूफ गाड़ी में बिठाकर होटवार शिफ्ट किया गया था।

loksabha election banner

इसके करीब दस माह बाद हाई कोर्ट के आदेश पर बुधवार को विधायक को धनबाद शिफ्ट किया गया। उन्हें सफेद रंग की पुरानी सूमो गाड़ी में बिठाकर होटवार से धनबाद लाया गया। उनकी सुरक्षा में एक दारोगा, एक हवलदार और छह सिपाही लगाए गए थे। सूमो के अंदर बीच की सीट पर संजीव बैठे थे और उनके दोनों तरफ से दो-दो सिपाही कवर कर बैठे थे। गाड़ी नन एसी थी। एक गाड़ी में दस लोगों के बैठने के कारण परेशानी भी हुई। करीब 12 बजे होटवार से धनबाद के लिए सूमो चला। यहां 3.23 बजे पहुंचा। साढ़े तीन घंटे का सफर रहा। बुधवार सुबह छह बजे होटवार जेल प्रशासन की तरफ से विधायक के परिजनों को सूचना दी गई कि आज धनबाद शिफ्ट किया जाएगा।

इसके बाद विधायक के समर्थक लाव-लश्कर के साथ होटवार पहुंचे। जिस बुलेट प्रूफ गाड़ी पर संजीव चलते हैं वह जेल प्रशासन को मुहैया करा अनुरोध किया गया कि इस पर बिठाकर धनबाद जे जाया जाय। लेकिन, जेल प्रशासन ने इंकार कर दिया। सूमो के पीछे-पीछे विधायक की बुलेट प्रूफ गाड़ी चल रही थी, जिस पर उनके समर्थक सवार थे। काफिले में कुल काले रंग का 7007 नंबर का चार स्कार्पियो वाहन थे। साथ चल रहे समर्थकों में गया सिंह, महंथ पांडेय, टुन्न्ना सिंह, छोटू सिंह, प्रिंस आदि शामिल थे।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.