Dhanbad Bar Association: विधायक मद से महिलाओं के लिए कॉमन रूम का हुआ निर्माण, राज ने थपथपाई अपनी पीठ
अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी व महासचिव देवी शरण सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के लिए कॉमन रूम का निर्माण बहुत आवश्यक था जिसे भाजपा विधायक ने अपने निधि से पूरा करवाया है अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं की ओर से उनका आभार प्रकट किया।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद बार एसोसिएशन में महिलाओं के बैठने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉमन रूम का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव देवी शरण सिन्हा ने फीता काट कर किया। इसका निर्माण धनबाद के विधायक राज सिन्हा की विकास निधि से किया गया है।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आने वाले दिनों बार एसोसिएशन को एक बेहतरीन लग्जरी कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण करा कर दूंगा। उन्होंने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि अधिवक्ता और लिपिक एसोसिएशन के लिए भी कमरे का निर्माण कराया है। हम आपके सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने किसी पर दया नहीं किया है। मैंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। आपने मुझे जो दायित्व सौंपा था मैंने उसका निर्वहन है। इसके पूर्व बार एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी व महासचिव देवी शरण सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के लिए कॉमन रूम का निर्माण बहुत आवश्यक था। विधायक ने अपनी निधि से पूरा करवाया है। अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं की ओर से उनका आभार प्रकट किया।
वरीय महिला अधिवक्ता जया कुमार ने कहा कि धनबाद बार में 200 महिला अधिवक्ता हैं। इनके लिए कॉमन रूम नहीं था जिस कारण महिला अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। इस मौके पर अधिवक्ता ब्रजेन्द्र सिंह, अजय त्रिवेदी, नरेंद्र त्रिवेदी, हुसैन हैकल, शाहनवाज, नीतू कुमारी, हरीश जोशी, मुकुल तिवारी, अमित मोदक उदय कुमार भट्ट, भागीरथ राय समेत दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।