विधायक के हस्तक्षेप से सलटा जमीन विवाद
कुमारधुबी : शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के धोबीघाट स्थित केएफएस कॉलोनी में राजू पासवान और क
कुमारधुबी : शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के धोबीघाट स्थित केएफएस कॉलोनी में राजू पासवान और कन्हाई यादव के बीच पिछले दो सप्ताह से चल रहा भूमि विवाद शुक्रवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी के हस्तक्षेप के बाद सलट गया। विधायक ने दोनों पक्षों को कॉलोनी के उत्तर-दक्षिण दोनों छोर से 10 फीट दूरी में मकान व दुकान बनाने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि विगत एक माह से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। राजू पासवान अपने आवास के उत्तर दिशा में दस फीट पर घर बनाना चाहता था। इसका विरोध कन्हाई यादव कर रहा था। विवाद को लेकर 25 फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों की शिकायत पर कुमारधुबी ओपी में मामला भी दर्ज हुआ। लेकिन विवाद नहीं सलटा। शिकायत पर विधायक कॉलोनी पहुंचे। राजू के अलावे कॉलोनी के लोगों ने कहा कि 25 साल पहले केएफएस कारखाना बंद हो गया है। वर्षो से वे लोग कॉलोनी में रह रहे हैं। कन्हाई यादव ने कॉलोनी की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर खटाल बना दिया। लेकिन वे लोग रहने के लिए एक घर बनाना चाहते हैं तो यादव द्वारा विरोध किया जाता है। लोगों ने एक स्वर में खटाल हटाने या घर बनाने के लिए दस फीट जमीन की मांग की। विधायक चटर्जी ने लोगों की मांग को जायज ठहराया और आम सहमति से मामले को सलटा दिया गया। मौके पर मुखिया मनोरमा देवी, बादल बाउरी, मो. अबुल, ललन ¨सह आदि उपस्थित थे।