Move to Jagran APP

बेटिकट विधायक फूलचंद भाजपा से बगावत के मूड में, बेटे को लड़ा सकते सिंदरी से चुनाव Dhanbad News

फूलचंद मंडल स्वयं चुनाव न लड़ कर अपने पुत्र धरनीधर मंडल को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाएंगे। वे झामुमो व झाविमो की सदस्यता ले सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 02:32 PM (IST)
बेटिकट विधायक फूलचंद भाजपा से बगावत के मूड में, बेटे को लड़ा सकते सिंदरी से चुनाव Dhanbad News
बेटिकट विधायक फूलचंद भाजपा से बगावत के मूड में, बेटे को लड़ा सकते सिंदरी से चुनाव Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा से टिकट कटने के बाद फूलचंद मंडल के फिर एक बार पाला बदलने की चर्चा हो रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क करने व उन्हें गोलबंद करने की भी चर्चा है। फूलचंद मंडल पुत्र धरनीधर मंडल के साथ मंगलवार को धनबाद लौटेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे या किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव लडऩे का निर्णय लेंगे।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक इस बार वे स्वयं चुनाव न लड़ कर अपने पुत्र धरनीधर मंडल को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाएंगे। वे झामुमो व झाविमो की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि इस बार झाविमो में उनकी राह पहले की तरह आसान नहीं होगी। वजह यह कि एक तो उन्होंने गाढ़े वक्त में बाबूलाल का साथ छोड़ फिर भाजपा का दामन थाम लिया, दूसरा यह कि पिछले पांच वर्षों से झाविमो नेता रमेश कुमार राही भी सिंदरी विधानसभा क्षेत्र को ही टारगेट कर तैयारी में लगे हैं। राही ने वहां झाविमो का अच्छा संगठन भी खड़ा किया है। पिछली बार विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों के पलायन के बाद बाबूलाल मरांडी यूं भी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं।

ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है। झामुमो ने सिंदरी, टुंडी सीट से दावा भी किया है। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू टुंडी से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। सिंदरी के लिए दुर्योधन चौधरी, मन्नू आलम व डीएन सिंह भी प्रबल दावेदार हैं। मन्नू आलम ने पिछली बार ठीकठाक वोट भी लाया था। हालांकि झामुमो को टुंडी छोड़ किसी सीट से जीत नहीं मिली है। एक बार बिनोद बिहारी महतो ने चुनाव लड़ा था और मासस के समर्थन से जीत हासिल की थी। पिछले कुछ चुनावों में इस सीट से मासस के आनंद महतो कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। ऐसे में फूलचंद को लाकर झामुमो भी यहां दांव खेल सकता है।

चर्चा मैंने भी सुनी है। हो सकता है केंद्रीय समिति में किसी से उनकी चर्चा हुई हो। मुझसे अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है।

रमेश टुडू, जिला अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.