Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा का सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद एंव विधायक

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Thu, 14 Apr 2022 05:47 PM (IST)

    विधायक राज सिन्हा ने गुरुद्वारा खटाल स्थित नवाब यादव के पीडीएस केंद्र का निरीक्षण किया और कहा कि आम आदमी का भरोसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के प्रति बढ़ा है। उसका कारण जनकल्याणकारी योजनाएं ही हैं। साथ ही देश में एक स्थित और बेहतर सरकार काम कर रही है।

    Hero Image
    सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर ने मनईटांड़ मंडल और बैंक मोड़ मंडल इलाके में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की वास्तविकता जानी। इसमें सबसे पहले मनईटांड मंडल ने छठ तलाब के समीप सांसद सिंह ने गोपाल साहू द्वारा संचालित जन वितरण दुकान का निरीक्षण कर लाभुकों के बीच नि:शुल्क अन्न वितरण सुनिश्चित कराया। इसके बाद बैंक मोड़ मंडल के धोबाटांड स्थित अनिल कुमार की पीडीएस केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केद्रों का निरीक्षण के बाद सांसद ने लाभुकों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सारा ध्यान आम आदमी की बेहतरी पर है। इस लिए उन्होंने कोरोना जैसी महामारी के दौरान अब सबों के लिए इस योजना की शुरूआत कराई। ताकि किसी तरह की परेशानी आपलोगों का ना हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक राज सिन्हा ने गुरुद्वारा खटाल स्थित नवाब यादव के पीडीएस केंद्र का निरीक्षण किया और कहा कि आम आदमी का भरोसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के प्रति बढ़ा है। उसका कारण जनकल्याणकारी योजनाएं ही हैं। साथ ही देश में एक स्थित और बेहतर सरकार काम कर रही है।

    इस कार्यक्रमों में भाजपा महामंत्री व मनईटाड़ मंडल के प्रभारी नितिन भट्ट, अरुण सिंह, चुना सिंह, रिंकू सिंह, रामचंद्र पंडित, जय लाल महतो, चंदन गोस्वामी, दीपक झा, विजय सैनी, दीपक गुप्ता जी, मुकेश रवानी, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू, मानस प्रसून, प्रीति पाल सिंह आजमानी, संजय गोस्वामी, अमरेंद्र सिंह, शंकर तिवारी जी, सरोज कुमार प्रसाद, सुजीत झा, सकि दर्जनों कार्यकर्त्ता एंव लाभुक उपस्थित थे।