Move to Jagran APP

Jharkhand State Consumer Commission का बदला चेहरा, मिथिलेश प्रसाद को मिला धनबाद का जिम्मा

Jharkhand State Consumer Commission लंबे इंतजार के बाद झारखंड में राजनीतिक नियुक्तियां होने लगी हैं। इस कड़ी में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ने पहल की है। उनके विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 09:32 AM (IST)
Jharkhand State Consumer Commission का बदला चेहरा, मिथिलेश प्रसाद को मिला धनबाद का जिम्मा
झारखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ रांची। लंबे इंतजार के बाद झारखंड में राजनीतिक नियुक्तियां होने लगी हैं। इस कड़ी में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ने पहल की है। उनके विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। मिथिलेश प्रसाद को धनबाद का अध्यक्ष बनाया गया है। पड़ोस के जिले बोकारो में जयप्रकाश नारायण पांडेय, गिरिडीह में विजय कुमार और जामताड़ा में सुरेश चंद्र जायसवाल को जिम्मेवारी साैंपी गई है। 

loksabha election banner

24 जिलों के अध्यक्षों के नाम तय

झारखंड में जिला उपभोक्ता आयोग और राज्य उपभोक्ता आयोग के गठन का रास्ता साफ हो गया है और जिला से लेकर राज्य मुख्यालय तक टीम तैयार कर दी गई है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अपने स्तर से नाम तय करते हुए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके तहत सभी 24 जिला आयोग के अध्यक्ष के नाम तक किए गए हैं तो राज्य आयोग के न्यायिक सदस्य और गैर न्यायिक सदस्य का मनोनयन भी हो गया है। सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं।

  • राज्य आयोग के न्यायिक सदस्य : बसंत कुमार गोस्वामी
  • राज्य आयोग के गैर न्यायिक सदस्य : मीना ठाकुर, रामचंद्र पासवान

जिला आयोग के अध्यक्ष

  • रांची : दीपक नाथ तिवारी
  • खूंटी : रीता मिश्रा
  • पूर्वी सिंहभूम : विधान चंद्र चौधरी
  • बोकारो : जयप्रकाश नारायण पांडेय
  • धनबाद : मिथिलेश प्रसाद
  • गढ़वा : ओम प्रकाश पांडेय
  • गिरिडीह : विजय कुमार
  • रामगढ़ : गोपाल कुमार राय
  • लातेहार : अजीत कुमार
  • देवघर : राजेश कुमार
  • लोहरदगा : बंशीधर तिवारी
  • हजारीबाग : शिवशरण दूबे
  • चतरा : पंकज कुमार
  • पलामू : मो. मसरूद्दीन
  • गुमला : जीतेंद्र प्रसाद सिंह
  • सरायकेला : सुनील कुमार सिंह
  • कोडरमा : विपिन बिहारी
  • जामताड़ा : सुरेश चंद्र जायसवाल
  • दुमका : ब्रजेंद्र नाथ पांडेय
  • साहेबगंज : स्वर्ण शंकर प्रसाद
  • सिमडेगा : रविंद्र कुमार
  • पाकुड़ : प्रदीप कुमार चौरसिया
  • गोड्डा : सैयद मतलूब हुसैन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.