लक्ष्य प्राप्ति के बिना बंद किया जा रहा साक्षरता कार्यक्रम
टुंडी : शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत दक्षिणी टुंडी के सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिलन सह
By Edited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 05:57 PM (IST)
टुंडी : शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत दक्षिणी टुंडी के सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम राजाभीठा के चकबाद पहाड़ी के तराई में संपन्न हुआ। मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रभारी सचिव जिला साक्षरता वाहिनी धनबाद सह झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व साक्षरता कर्मी सह जिप सदस्य गुरुचरण बास्की, कमलेश्वर ¨सह, फिरोज दलाा उपस्थित थे। संबोधित करते हुए ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि झारखंड आज संकट में है। एक ओर जहां झारखंड के खजाने लुटाए जा रहे है। दूसरी ओर गरीब मजदूर किसानो के बच्चो को शिक्षा देने वाले पांच हजार स्कूलों को बंद किया जा रहा है। साथ ही साथ साक्षरता लक्ष्य को पूरे किए बिना अघोषित रूप से साक्षरता कार्यक्रम को बंद किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा से यह क्षेत्र पूरी तरह से वंचित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला महतो व संचालन रूपलाल महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार दे ने की। कार्यक्रम मे नंदलाल महतो, सुरेश महतो, मनोज कुमार दे, दुलाल रजवार, अमर नाथ ¨सह, चेतलाल महतो, भारती देवी, बाबूराम हांसदा आदि सक्रिय थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें