Move to Jagran APP

Lockdown: धनबाद से पैदल जमुई जा रही महिला का सड़क पर हुआ प्रसव, तड़प कर मर गया नवजात

प्रसूति महिला के साथ उसकी मां सीता देवी भी जमुई जा रही थीं। उसके बताया कि 8 महीने का गर्भ था। समय पर इलाज मिल जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 10:35 PM (IST)
Lockdown: धनबाद से पैदल जमुई जा रही महिला का सड़क पर हुआ प्रसव, तड़प कर मर गया नवजात
Lockdown: धनबाद से पैदल जमुई जा रही महिला का सड़क पर हुआ प्रसव, तड़प कर मर गया नवजात

गिरिडीह, जेएनएन। लॉकडाउन के दाैरान हर रोज देश भर में अनगिनत दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में घटी। धनबाद से पैदल ही बिहार के जमुई जा रही प्रवासी महिला का बीच सड़क पर प्रसव हुआ। दुखद यह रहा कि इलाज के अभाव में जन्म के तुरंत बाद ही नवजात तड़प-तड़प कर मर गया।

loksabha election banner

इलाज के अभाव में मर गया बच्चा

धनबाद में काम करने वाले मजदूरों का एक जत्था शुक्रवार को बिहार के जमुई जा रहा था। गिरिडीह पहुंचने पर पुलिस ने जत्थे में शामिल महिलाओं को ऑटो पर बिठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया। ऑटोचालक ने बेंगाबाद के धूतिटांड टोल प्लॉजा के समीप सबको उतार दिया। यहां पर 26 वर्षीय कविता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला का सड़क पर ही प्रसव हुआ। महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला को किसी तरह का इलाज नहीं मिल सका। जच्चा-बच्चा की तबीयत खराब हो गई। बच्चे की माैत हो गई। थोड़ी देर में एक एंबुलेंस पहुंचा। एंबुलेंस चालक ने महिला और उसकी साथी महिलाओं को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के बाद महिला की जान बच गई। 

पीछे छूट गया था महिला का पति

प्रसूति महिला के साथ उसकी मां सीता देवी भी जमुई जा रही थीं। उसने बताया कि 8 महीने का गर्भ था। धनबाद से पैदल चलने से पहले ही बेटी की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। जांच कराई गई। इसके बाद सभी लोग जत्थे के साथ पैदल ही जमुई के लिए निकल पड़े। घटना के समय महिला का पति दीपक मांझी और उसके अन्य साथ पीछे छूट गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने गिरिडीह प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रेस हुए। 

एसडीएम ने महिला और उसके साथ अन्य को एंबुलेंस से भिजवाया जमुई

सूचना के बाद एसडीएम प्रेरणा दीक्षित माैके पर पहुंंचीं। उन्होंने मजदूरों के खाने-पीने का प्रबंध करवाया। इसके बाद महिला के साथ ही एक अन्य पांच महीने की गर्भवती महिला और उसकी साथी महिलाओं को एंबुलेंस से जमुई रवाना किया गया। नवजात बच्चे की माैत के बाद प्रसूति महिला  बेसुध पड़ी थी। बेहोशी की हाल में ही उसे एंबुलेंस से जमुई रवाना किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.