Weather Alert For 2 June: धनबाद, बोकारो, गिरिडीह में होगी झमाझम, आसमानी बिजली का भी खतरा; माैसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Jharkhand Weather News मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा।बुधवार से इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को 36 तो शनिवार तक 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।इससे उमस भरी गर्मी सताएगी। हालांकि बारिश होते ही गर्मी से राहत मिल जाएगी।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather New/ Jharkhand Weather News 24 घंटे बाद तीन जून को केरल में मानसून का आगमन होने की पूरी संभावना है। 12 से 15 जून तक मानसून धनबाद पहुंच जाएगा। मानसून से पहले प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में प्री मानसून की फुहारें जमकर बरस रही हैं। मंगलवार को सुबह से धूप छांव से जहां उमस बढ़ गई थी वहीं शाम में बरसी फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल डाला। बुधवार को भी झमाझम के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। विभाग से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में भी बादल पहुंच रहे हैं जो राज्य के कई इलाकों में बारिश करा रहे हैं। अगले कई दिनों तक प्री मानसून की बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा चलने और आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। राज्य में बिजली गिरने से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। इसलिए बादल गरजने के दौरान पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
Probability of Normal, Below Normal and Above Normal rainfall over the country during Monsoon Season (June, July, August, September) 2021.
Watch Presentation on 2nd Stage Southwest Monsoon Rainfall Forecast by DGM IMD, Dr M Mohapatra:https://t.co/EXBFJd0AOQ" rel="nofollow pic.twitter.com/sRR7lrYYGc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 1, 2021
आज से चढ़ेगा पारा, इस हफ्ते 39 डिग्री जाने का अनुमान
मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा।बुधवार से इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को 36 तो शनिवार तक 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।इससे उमस भरी गर्मी सताएगी। हालांकि बारिश होते ही गर्मी से राहत मिल जाएगी। बुधवार को शाम के समय बारिश की संभावना है। यह सिलसिला मानसून आने तक चलने की संभावना है। धनबाद में जून के मध्य से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
वज्रपात का खतार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन बिहार से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले चार जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गोड्डा में 3.8 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
- शनिवार पांच जून तक का संभावित तापमान
- बुधवार अधिकतम 36 न्यूनतम 24
- गुरुवार अधिकतम 36 न्यूनतम 24
- शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25
- शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26