मेगा जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू
बाघमारा : प्रखंड के जमुआटांड़ में प्रस्तावित मेगा जलापूर्ति योजना के लिए पाइप की आपूर्ति हो ग
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 09:10 PM (IST)
बाघमारा : प्रखंड के जमुआटांड़ में प्रस्तावित मेगा जलापूर्ति योजना के लिए पाइप की आपूर्ति हो गई है। रविवार को कार्य के लिए पाइप यहां पहुंच गया। योजना के तहत प्रखंड में छह स्थानों पर जल मीनार का निर्माण किया जाना है। इससे आसपास के गांव में पेयजलापूर्ति होगी। 92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर, आमडीह, बरोरा, श्यामडीह, हरिणा, जमुआटांड़ में जल मीनार बनाई जाएगी। डुमरा उत्तर पंचायत के जमुआटांड़ में योजना का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें