विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा महिला मोर्चा की धनबाद जिला मीडिया प्रभारी ने की आत्महत्या, दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी Dhanbad News

By MritunjayEdited By:
Published: Thu, 17 Sep 2020 11:34 AM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया कि संयुक्ता अपने पिता के साथ हीरापुर आदर्श नगर के एक ...और पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की धनबाद जिला मीडिया प्रभारी ने की आत्महत्या, दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी Dhanbad News
भाजपा महिला मोर्चा की धनबाद जिला मीडिया प्रभारी ने की आत्महत्या, दो साल पहले हुई थी दूसरी शादी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। हीरापुर आदर्श नगर निवासी धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी संयुक्ता मुखर्जी ने आत्महत्या कर ली है। सैनिटाइजर और जला मोबिल पीने के बाद इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण जहर का सेवन बताया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संयुक्ता की दो साल पहले दूसरी शादी हुई थी। 

भाजपा महिला नेत्री संयुक्ता मुखर्जी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उनके पिता रवि मुखर्जी व पति संजय मुखर्जी पीएमसीएच ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में बुधवार शाम तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पुलिस तक मामला पहुंच गया है। हीरापुर आदर्श नगर निवासी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी संयुक्ता जला हुआ मोबिल और कुछ जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे तबीयत बिगड़ गई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया कि संयुक्ता अपने पिता के साथ हीरापुर आदर्श नगर के एक अपार्टमेंट में रहती थी। पिता बीसीसीएल से रिटायर हैं। पहले पति से तलाक हो जाने के बाद संयुक्ता ने दो साल पहले संजय मुखर्जी से शादी की थी। संंजय की प्रिंटिंग प्रेस है।