वासेपुर में मौसम खिलाफ था पुस्तक का लोकार्पण
धनबाद वासेपुर के लेखक अहमद निसार की पुस्तक मौसम खिलाफ था का रविवार को लोकार्पण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 04:23 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
धनबाद : वासेपुर के लेखक अहमद निसार की पुस्तक मौसम खिलाफ था का रविवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान पुस्तक पर चर्चा की गई। गर तुम्हें लौट के आना है चले भी आओ, हम कहां चीन की दीवार उठाएं हुए हैं.. पुस्तक की पंक्तियों को काफी पसंद किया गया। लोकार्पण में विधायक राज सिन्हा, सैयद मतलूब हाशमी, डॉ. अली इमाम खान, सैयद मो अफरोज, वसीमुल्लाह, डॉ. मासूम आलम, मो परवेर अख्तर, खुर्शीद खान आदि थे। इसके बाद जनवादी लेखक संघ ने मुशायरे का आयोजन किया। संचालन इम्तियाज अहमद अंसारी व धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें