विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य: धनबाद आने वाली ट्रेनों पर असर, माैर्य-शालीमार एक्सप्रेस चलेंगी लेट

Published: Thu, 16 Jul 2026 02:30 PM (IST)

Indian Railway Update: गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। ...और पढ़ें

गोरखपुर रेलखंड पर दोहरीकरण से रेल यातायात प्रभावित। (प्रतीकात्मक फोटो)

गोरखपुर रेलखंड पर दोहरीकरण से रेल यातायात प्रभावित। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से परिचालन प्रभावित।

  2. मौर्य एक्सप्रेस 20 जुलाई को पांच घंटे देरी से चलेगी।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट–उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

गोरखपुर कैंट–उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) के कारण धनबाद आने वाली ट्रेन-माैर्य एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। यह ट्रेन 20 जुलाई को लेट चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, संशोधित समय-सारिणी और प्लेटफॉर्म की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एनटीईएस के माध्यम से अवश्य जांच लेने की अपील की है।

धनबाद होकर चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस और गोमो व महुदा होकर चलने वाली गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 20 जुलाई को लेट से चलेंगी। 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर से 300 मिनट यानी पांच घंटे विलंब से खुलेगी। इस वजह से रात 9:50 के बदले तड़के धनबाद आगमन होगा और गोरखपुर भी विलंब से पहुंचेगी। 15022 गोरखपु-शालीमार एक्सप्रेस गोरखपुर से 105 मिनट लेट से खुलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर छावनी-पनियहवा रेलखंड में नान इंटरलाकिंग के कारण दोनों ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोहरीकरण और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली से जुड़े इस कार्य के पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी और परिचालन अधिक सुगम होगा।

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया मार्ग

मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का सिवान, जीरादेई, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा सहित कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा। 

• 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 15565 ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस — 19 एवं 21 जुलाई
• 15651 गुवाहाटी–जम्मूतवी एक्सप्रेस — 20 जुलाई
• 15110 मथुरा–छपरा एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 12565 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 15532 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस — 20 जुलाई
• 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस — 20 जुलाई
• 22583 छपरा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस — 20 जुलाई
• 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस — 21 जुलाई
• 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस — 21 जुलाई