34 साल पहले स्थापित मां अष्टभुजा की मूर्ति गायब
रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा है।मूर्ति समेत सामान गायब हैं।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM (IST)
भूली, जेएनएन। श्रमिक नगरी भूली में अब मंदिर सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शनिवार को श्याम नगर शिव मंदिर में चोरी हुई थी। रविवार की सुबह एक बार फिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। इस बार ई ब्लॉक सेक्टर-वन के श्री श्री शक्तिकुंज दुर्गा मंदिर में चोरी की। चोरों ने 34 साल पहले स्थापित अष्टभुजाओं वाली मां भगवती की मूर्ति चुरा ले गए। इसके साथ ही पीतल की बाल्टी, लोटा, परात, थाली और पंचप्रदीप भी उड़ा ले गये।
रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा है।मूर्ति समेत सामान गायब हैं। इसके बाद उन्होंने मंदिर कमेटी को सूचना दी। कमेटी अध्यक्ष सहित सारे सदस्य और आसपास के लोग पंहुचे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। भूली क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाओं से आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें