गुरु-शिष्य मिलन समारोह का आयोजन
संवाद सहयोगी सिजुआ शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक उच्च विद्यालय आजाद सिजुआ परिसर में रविवार क
संवाद सहयोगी, सिजुआ: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक उच्च विद्यालय आजाद सिजुआ परिसर में रविवार को गुरु-शिष्य मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वर्ष 1988 से 2020 तक के पूर्ववर्ती विद्यार्थी व शिक्षकों का समागम हुआ। स्कूल के 40 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अध्ययन के समय की महत्वपूर्ण बातों को स्मरण करते हुए सफलता पाने तक के संघर्ष को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने नवनिर्मित प्रधानाध्यापक कक्ष का उद्घाटन किया। वर्ष 2019 व 2020 की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि विद्यालय ने जिस पौधे को सींचा था वह अब बटवृक्ष बन गया है।
एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अध्ययनरत बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रबला खेश ने कहा कि यहां के पूर्ववर्ती विद्यार्थी देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को भी बेटों की तरह ही ऊंची शिक्षा दिलाएं। बेटियों के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। बेटियों की शि7ा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। आज के अभिभावक जागरूक हैं इसलिये बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। आगे इसमें और बढ़ोतरी होगी।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो, पूर्व प्रधानाध्यापक रामजी महतो, बैजनाथ महतो, सीताराम भुइयां, मंटू महतो, मनोज महतो, बसंत महतो, भरत महतो, यदुनाथ चौधरी, रंजीत महतो, ललित महतो, विशेश्वर महतो आदि मौजूद थे।