दीवार निर्माण को लेकर दो रिश्तेदारों में मारपीट
झरिया झरिया राज ग्राउंड कृषि बाजार-हाट के पास गुरुवार की शाम दो रिश्तेदारों के बीच द
झरिया : झरिया राज ग्राउंड कृषि बाजार-हाट के पास गुरुवार की शाम दो रिश्तेदारों के बीच दीवार निर्माण को लेकर जमकर मारपीट हुई। वीरेंद्र साव का सिर फट गया। जख्मी वीरेंद्र भाग कर झरिया थाना पहुंचा। झरिया थाना पुलिस ने जख्मी को नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। वीरेंद्र के सिर में पांच टांके लगे हैं। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के राहुल साव व उनके स्वजन भी झरिया थाना पहुंचे। वीरेंद्र ने बताया कि घर के पास दीवार निर्माण कर रहा था। तभी पड़ोसी रिश्तेदार राहुल आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर राहुल व उसके परिवार वालों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया। राहुल ने बताया कि वीरेंद्र के साथ मामा-भांजा का रिश्ता है। जमीन मेरी है। घर बनाने के लिए उसे कुछ हिस्सा दिया था। वीरेंद्र अवैध रूप से दीवार निर्माण करने लगा। मना करने पर मेरी पुत्री पर दीवार गिरा दिया। पुत्री चोटिल हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।