Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोयलांचल में कई कार्यक्रम

संवाद सहयोगी राजगंज- सिजुआ- निचितपुर गोमो बाजार अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोम

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:38 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोयलांचल में कई कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोयलांचल में कई कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, राजगंज- सिजुआ- निचितपुर गोमो बाजार: अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को कतरास तथा आसपास के इलाकों में कार्यक्रम आयोजित की गई। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो ने कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापक कल्पना कुमारी समेत महिला कर्मी फुलमनी देवी. राजवंती देवी, शांति देवी को सम्मानित किया। बीरबल महतो, मोकित उद्दीन, रमेश प्रसाद, डॉ. पीके ठाकुर, नागेंद्र महतो, एस नारायण, मनोज कुमार महतो, राकेश महतो, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

निचितपुर: ईस्ट बसुरिया कोल डंप स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति अधिकार संगठन ने महिलाओं को सम्मानित किया। संगठन की अध्यक्ष आशा यादव, सुंदरी महतो, सरिता देवी , अनिता देवी. लता देवी. प्रमिला देवी. रुक्मिणी देवी. रेणु देवी. मालती देवी. सुनैना देवी. लक्ष्मी देवी. सोनी देवी. रजिया देवी. पनवा देवी आदि मौजूद थी।

राजगंज: राजगंज एवं दलूडीह पंचायत सचिवालय में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दलूडीह में सांसद प्रतिनिधि रेखा देवी व महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के बैनर पर संथाली नृत्य, मेहंदी, भाषण, पेंटिग आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, पूजा द्वितीय एवं तनु तृतीय स्थान प्राप्त किया। संथाली समूह नृत्य में मालती, प्रिया, पूजा,निकिता, नीलम, क्रांति,एवं मिनाक्षी अव्वल रही। दीपू कुमारी का भाषण उत्कृष्ट रहा। पेंटिग में साक्षी एवं मिनाक्षी संयुक्त रुप से प्रथम, विधि द्वितीय एवं मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को थानेदार संतोष कुमार में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गिरधारी महतो, सूरज सोनी, किशुन दास, प्रेम कुमार, सिटू साव, नीलेश कुमार, जितेंद्र महतो, रमेश कुमार मौजूद थे।

झारखंड स्टेट लाइवली हुड प्रोमोशन सोसाइटी द्वारा राजगंज पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 पंचायत की महिलाएं शामिल हुई। स्वयं सहायता महिला समूह एवं जनप्रतिनिधि के रुप में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व सांसद प्रतिनिधि हलधर महतो एवं प्रमोद चौरसिया ने संयुक्त रुप से सम्मानित किया। समाजसेवी वाणी देवी, समूह की कौशल्या देवी. चमेली देवी, उमा देवी, जिप सदस्य कमली देवी, बगदाहा मुखिया समरी देवी, मंजू देवी. पूर्णिमा देवी शामिल है।

गोमो बाजार: गोमो रेलवे स्टेशन महिला रेलकर्मी द्वार, स्टेशन मास्टर कार्यालय, आरआरआई इंटरलॉकिग सिस्टम, आरपीएफ, सीएम कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालय में महिला कर्मी अपने कार्यस्थल पर तैनात देखी गई। महिला रेल कर्मियों ने आरआर इंटरलॉकिग कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। स्टेशन मास्टर रानू सिंह, पिकी साहा, विमला देवी. रानू सिंह, उषा मिश्रा, रूपा कुमारी, इंदिरा कुमारी, हेमा देवी. मनीषा कुमारी, सुजाता कुमारी, क्रांति वर्मा, पूर्णिमा कुमारी, गायत्री देवी. निमिया देवी को चीफ यार्ड मास्टर मास्टर वीसी मंडल ने सम्मानित किया।== वहीं दूसरी ओर एक वृद्ध महिला ओवर ब्रिज के मुख्य द्वार पर भीख मांगते रहे लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं जबकि उपजे रास्ते से रेलवे के कई अधिकारी से लेकर कई कर्मी का आना जाना होता रहा।

गुरुनानक पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अफीका हयात के द्वारा एडभारइजो कंपनी के माध्यम से वेविनार का आयोजन किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूली छात्रा को महाराजा अग्रेषण हॉस्पिटल दिल्ली के गायनोक्लॉजिस्ट डा. मनु गुप्ता के द्वारा विश्व की सबसे बड़ी बीमारी स्तन कैंसर से बचने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कई छात्राओं ने ऑनलाइन डॉक्टर से जानकारी प्राप्त किया गया। प्राचार्य एसके गुप्ता, देवेंद्र सिंह उर्फ काले सरदार, इकबाल सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.