Move to Jagran APP

Jharkhand: छात्रा से छेड़छाड़ कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी से निलंबित; विपक्ष को मिला मुद्दा

धनबाद के मनोरम नगर बेकारबांध स्थित एक निजी हॉस्टल में रहने वाली कॉलेज छात्रा ने हॉस्टल संचालक व धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:39 AM (IST)
Jharkhand: छात्रा से छेड़छाड़ कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी से निलंबित; विपक्ष को मिला मुद्दा
Jharkhand: छात्रा से छेड़छाड़ कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी से निलंबित; विपक्ष को मिला मुद्दा

जासं, धनबाद। धनबाद के मनोरम नगर बेकारबांध स्थित एक निजी हॉस्टल में रहनेवाली कॉलेज छात्रा ने हॉस्टल संचालक व धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसके बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया है। इससे चुनावी मौसम में विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है।

loksabha election banner

धनबाद महिला थाने में पीडि़ता ने बताया कि मनोज सिंह रात में उसके कमरे के पास आया और खिड़की से तांकझांक करने लगा। थोड़ी देर में उसने रुपयों का बंडल खिड़की से उसके कमरे में फेंका। इसके बाद उसने दरवाजा खटखटाया। जब पीडि़ता ने दरवाजा नहीं खोला तो वह वापस चला गया। देर रात करीब 1:30 बजे वह फिर वापस आया और दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाने लगा।

वह दरवाजा खोलने का दबाव बनाने लगा। डरी सहमी छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया और बगल के कमरे में रहने वाली छात्राओं को आवाज लगाई। आवाज सुनकर कुछ छात्राएं व हॉस्टल में काम करनेवाली दाई बाहर आ गई। उन्हें देख मनोज सिंह भाग निकला। बुधवार सुबह पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की सलाह पर छात्रा ने बुधवार दोपहर महिला थाना में लिखित शिकायत की। 

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने किया निलंबित
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और मनोज कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मनोज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.