Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस के तीन में से दो उम्मीदवार 70 पार, युवा जोश के साथ भाजपा मैदान में

धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक (76 साल) सबसे उम्रदराज हैं। वहीं धनबाद के ही माले (लिबरेशन) के प्रत्याशी राहुल कुमार पासवान (26 साल) सबसे युवा हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 08:46 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस के तीन में से दो उम्मीदवार 70 पार, युवा जोश के साथ भाजपा मैदान में
Jharkhand Assembly Election 2019 : कांग्रेस के तीन में से दो उम्मीदवार 70 पार, युवा जोश के साथ भाजपा मैदान में

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 भारत को नौजवानों का देश कहा जाता है, लेकिन यहां की राजनीति में युवाओं को न के बराबर ही स्थान मिलता है। तभी तो देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने धनबाद जिले के तीन विधानसभा सीटों में से दो पर बुजुर्ग उम्मीदार को चुनाव में उतारा है। हालांकि भाजपा ने युवा जोश पर भरोसा दिखाया है।

loksabha election banner

धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार मन्नान मल्लिक (76 साल) सबसे उम्रदराज हैं। वहीं, धनबाद के ही माले (लिबरेशन) के प्रत्याशी राहुल कुमार पासवान (26 साल) सबसे युवा हैं। टुंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विक्रम पांडेय (34 साल) व झरिया की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह (34 साल) सबसे युवा हैं। इधर, धनबाद के राज सिन्हा (57 साल) भाजपा में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।

धनबाद जिले के छ: विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आइये जानें क्या हैं उनकी उम्र :

  1. मन्नान मल्लिक (धनबाद) - 76 साल
  2. जलेश्वर महतो (बाघमारा) - 70 साल
  3. पूर्णिमा नीरज सिंह (झरिया) - 34 साल

धनबाद जिले के सभी छ: विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आइये जानें क्या है उनकी उम्र :

  1. राज सिन्हा (धनबाद) - 57 साल
  2. अपर्णा सेनगुप्त (निरसा) - 50 साल
  3. इंद्रजीत महतो (सिंदरी) - 47 साल
  4. ढुलू महतो (बाघमारा) - 44 साल
  5. रागिनी सिंह (झरिया) - 38 साल
  6. विक्रम पांडेय (टुंडी) - 34 साल

धनबाद सीट से तीसरी बार आमने-सामने मन्नास और राज; 50-50 रहा है मुकाबला

गौरतलब है कि धनबाद सीट से राज सिन्हा और मन्नान मल्लिक तीसरी बार आमने-सामने हैं। 2009 के विधायक चुनाव में पहली बार दोनों आमने-सामने आए थे। तब मन्नान मल्लिक को जीत मिली थी। हालांकि, पांच साल बाद 2014 के चुनाव में बाजी राज के हाथ लगी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक को पराजित कर दिया। एक-बार फिर दोनों एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं।

जब राज सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी को कहा बुजुर्ग : भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विधायक राज सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक को बुजुर्ग बताते हुए कहा था कि अब वे आशीर्वाद देने के काम करेंगे। इसपर मल्लिक ने कहा था- हम भाजपा को आशीर्वाद नहीं देते हैं। पांच साल में राज ने क्या किया, उन्हें बताना चाहिए?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.