Move to Jagran APP

सेवई की खुशबू से महका बाजार, बकरों की लग रही बोली हजार

वासेपुर : ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र वासेपुर के साथ-साथ पूरे जि

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 10:58 PM (IST)
सेवई की खुशबू से महका बाजार, बकरों की लग रही बोली हजार
सेवई की खुशबू से महका बाजार, बकरों की लग रही बोली हजार

वासेपुर : ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र वासेपुर के साथ-साथ पूरे जिले में इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मुस्लिम भाईयों के इस त्योहार को लेकर बाजार सज गए हैं। कहीं सेवई तो कहीं बकरे की दुकान। वासेपुर स्थित आरा मोड़, शमशेर नगर, रहमतगंज, नया बाजार आदि क्षेत्रों में बकरों का बाजार लगाया गया है। यहां 15 हजार से लेकर 70 हजार तक के बकरे मौजूद हैं। इधर वासेपुर के साथ-साथ पूरे बाजार में बकरीद को लेकर खरीदारी हो रही है। लच्छे और सेवइयों से बाजार महक उठा है। लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। इस वर्ष लच्छा और सेवइयां 80 से लेकर 220 के रेट से बिक रहा है। बकरीद को लेकर सभी ईदगाहों, मैदानों और मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बकरीद के दिन मुस्लिम सुबह तय समय पर नमाज अदाकर कुर्बानी करेंगे तथा कुर्बानी करने के बाद इसका तीन हिस्सा गरीबों के बीच तकसीम करते हैं।

loksabha election banner

-----------

ईद-उल-अजहा का संदेश

ईद-उल-अजहा दरअसल कुर्बानी का मतलब अपने नफस और जज्बात की कुर्बानी देना है। कुर्बानी में खालिक-ए-कायनात की तरफ से आम इंसानों की मेजबानी का इंतजाम किया जाता है। कुर्बानी सिर्फ बकरे को जबह करने का नाम नहीं है, बल्कि दूसरे के हक और हूकूक की पूरी रियायत हो। कुर्बानी के समय हजरत 'इब्राहिम' (अस) की कुर्बानी को याद करना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने कुर्बानी पेश किया था। अपने रब की रजा के लिए यह मौका रब की रजा का उन्होंने अपने हाथों से नहीं जाने दिया था। वह रब की इम्तेहान में कामयाब हुए थे, इसलिए पूरे ऐखलास के साथ रब की रजा के लिए कुर्बानी करनी चाहिए।

मुफ्ती मो. शाहीद काशमी, इमारत-ए-सरया वासेपुर

------------------------ ईद-उल-अजहा नमाज की समय सारणी

स्थान - समय

रेलवे ग्राउंड - 8.00

नयाबाजार ईदगाह - 7.45

टीसी कंपाउंड मस्जिद - 8.00

हेदरी मस्जिद लोहा मार्केट - 7.00

मनईटांड़ मस्जिद - 8.15

नूरी मस्जिद वासेपुर - 7.30

तेगया मदरसा इस्लामया - 8.00

रहमत गंज मस्जिद - 7.15

आजाद नगर मस्जिद - 7.00

सी ब्लॉक मदरसा इस्लामया - 8.00

डी ब्लॉक मदरसा इस्लामया - 7.45

अहसन आलम मस्जिद - 7.00

मदिना मस्जिद - 8.30

कोयला नगर मस्जिद - 7.45

रजा मस्जिद - 7.00

आएश मस्जिद वासेपुर - 7.30

गोसया मस्जिद नया बाजार - 6.30

गोसया मस्जिद मिल्लत नगर - 6.45

बगदादी मस्जिद गोधर - 8.00

जोनल ट्रेनिंग स्कूल वासेपुर -7.30

न्यू कॉलोनी मस्जिद वासेपुर - 7.00

मस्जिद अल हेरा - 7.30

मिल्लत मस्जिद वासेपुर - 7.15

मदनी मस्जिद शमशेर नगर - 7.15

जामा मस्जिद पुराना बाजार - 9.00

गौश मस्जिद आजाद नगर - 6.45

खूरैन निशा मस्जिद - 6.45

अशरफ मस्जिद गुलजारबाग - 5.50

सिबली मस्जिद स्टेशन रोड - 7.45

मस्जिद यतिम खान नयाबाजार -7.00

गनी मस्जिद बाइपास - 6.15

यहया रजा मस्जिद बाइपास - 6.30

कोला कुसमा ईदगाह - 8.00

मस्जिद उमर अमन सोसाइटी -7.00

मस्जिद हसन पांडरपाला - 7.15

मोहसिन आलम मस्जिद - 7.00

मस्जिद अबु बकर रहमतगंज - 6.00

मोहम्मदी मस्जिद बाइपास - 6.30


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.